Breaking News

UP: एटा में भात कार्यक्रम में गोलीकांड, नाबालिग चाचा-भतीजे की मौत

Published on: December 7, 2025
up-eta-bhat-program-firing-nabaled-deaths

जागृत भारत | उत्तर प्रदेश के एटा जिले में भात के कार्यक्रम के दौरान अचानक चली गोली से दो नाबालिगों की मौत हो गई। रविवार को अलीगंज विकासखंड के नया गांव के उभई असदनगर में हुए इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और मातम पसरा रहा।

डीजे पर डांस करते समय चली गोली

सूचना के मुताबिक, भात की रस्म और दावत के दौरान डीजे बज रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जिसकी चपेट में 11 वर्षीय सोहेल और उसका चाचा, 17 वर्षीय शाहरुख आ गए। गोली लगते ही दोनों खून से लथपथ डीजे के फर्श पर गिर पड़े। तेज आवाजों के बीच चीख-पुकार मच गई और परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे।

एक की मौके पर, दूसरे की अस्पताल में मौत

घायलों को तुरंत अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोहेल (पुत्र आसुद्दीन) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शाहरुख (पुत्र मुन्नू खान) को हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन आगरा में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

शादी के घर में मातम

परिजनों ने बताया कि परिवार में सलमान पुत्र समसुद्दीन की रविवार को बारात जानी थी। उसी सिलसिले में भात और दावत का कार्यक्रम रखा गया था। सोहेल और शाहरुख डीजे पर नाच रहे थे, तभी अचानक गोली चलने से हादसा हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार, संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली की वजह स्पष्ट नहीं है। फायरिंग कैसे और किससे हुई—यह जांच का विषय है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने दराती से गला रेतकर मां की हत्या, खुद पहुंचा थाने


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!