Breaking News

NSA अजीत डोभाल से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जिओ गोर, भारत-अमेरिका रणनीतिक सहयोग पर हुई अहम चर्चा

Published on: August 12, 2026
Met NSA Ajit Doval.

जागृत भारत,नई दिल्ली : भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जिओ गोर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के बीच मंगलवार को हाई लेवल बैठक हुई। बैठक में भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के तरीकों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूत करने तथा भविष्य में आपसी सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

सर्जिओ गोर ने दी बैठक की जानकारी

अमेरिकी राजदूत सर्जिओ गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बैठक की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने के मुद्दे पर NSA अजीत डोभाल के साथ सार्थक बातचीत हुई। गोर ने कहा कि वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के साथ अमेरिका की करीबी साझेदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के कई साझा लक्ष्य हैं और आपसी सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री से भी मिले थे गोर

इससे पहले सर्जिओ गोर ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री से भी मुलाकात की थी। इस बैठक में भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

यह बैठक ऐसे समय हुई है जब दोनों देशों के बीच रणनीतिक और सुरक्षा सहयोग को लेकर उच्चस्तरीय संवाद जारी है। सोमवार शाम हुई गोर और मिस्री की बैठक अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत के दो दिन बाद हुई थी। लगातार हो रही इन उच्चस्तरीय बैठकों को भारत-अमेरिका संबंधों में रणनीतिक समन्वय बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।


इसे भी पढ़ें : भारत-चीन सीमा वार्ता में LAC की स्थिति पर चर्चा, सीमा पर शांति बनाए रखने पर दोनों देशों का जोर


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!