Breaking News

रामपुर कारखाना(डूमरी) | देवरिया: बीज का अधिक मूल्य लेने पर किसानों का हंगामा, गोदाम प्रभारी ने लौटाई अतिरिक्त रकम

Published on: November 12, 2025
farmers-protest-seed-overpricing-godown-incharge-returns-money

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जनपद के रामपुर कारखाना ब्लॉक क्षेत्र के डुमरी स्थित कृषि बीज गोदाम पर मंगलवार को किसानों ने बीज का अधिक मूल्य वसूले जाने को लेकर जमकर हंगामा किया। मामला तब शांत हुआ जब गोदाम प्रभारी हरेंद्र कुशवाहा ने किसानों को वसूली गई अतिरिक्त रकम वापस कर दी।


किसानों ने लगाया अधिक वसूली का आरोप

बताया गया कि सोमवार को गोदाम बंद था, जिससे किसान बीज के लिए परेशान होकर लौट गए थे। मंगलवार को जब गोदाम खुला तो गोदाम प्रभारी ने 303 प्रजाति के बीज की कीमत 1100 से 1120 रुपये प्रति पैकेट बताई। जब किसानों ने दर पर सवाल उठाया और जिला कृषि अधिकारी से जानकारी ली, तो उन्हें बताया गया कि बीज का वास्तविक मूल्य 936 रुपये तथा 25 रुपये कल्चर पाउडर शुल्क, कुल मिलाकर 961 रुपये है।


किसानों ने किया विरोध, लौटाई गई रकम

इस अंतर को देखते हुए किसानों ने बीज गोदाम पर हंगामा शुरू कर दिया। विरोध बढ़ने पर गोदाम प्रभारी ने कुछ किसानों को अतिरिक्त ली गई राशि वापस की, हालांकि कई किसान बीज लेकर जा चुके थे जिनका पैसा अभी वापस नहीं हुआ। प्रभारी हरेंद्र कुशवाहा ने सफाई दी कि जिन किसानों ने अंगूठा नहीं लगाया, उन्हीं से गलती से अधिक पैसा लिया गया है।


विभागीय जांच के आदेश

किसानों मुन्नर सिंह (गौतम मठिया), रामधनी (रामपुर चंद्रभान), राधेश्याम व अरविंद (कुशहरी) और विजय ने बताया कि उनसे 1120 रुपये वसूले गए हैं।
इस पर जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने कहा कि “अधिक मूल्य वसूली की शिकायत मिली है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

परसा जंगल | देवरिया : करंट से बच्ची की मौत मामले में एक्शन: जेई निलंबित, एसडीओ पर कार्रवाई की संस्तुति, लाइनमैन हटाया गया

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “रामपुर कारखाना(डूमरी) | देवरिया: बीज का अधिक मूल्य लेने पर किसानों का हंगामा, गोदाम प्रभारी ने लौटाई अतिरिक्त रकम”

Leave a Reply

error: Content is protected !!