Breaking News

रजनीकांत और कमल हासन फिर साथ नजर आएंगे: पोंगल 2027 पर रिलीज होगी ‘थलाईवर 173’

Published on: November 6, 2025
Rajinikanth and Kamal Haasan to reunite

साउथ सिनेमा के दो दिग्गज सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) और कमल हासन (Kamal Haasan) एक बार फिर साथ पर्दे पर धमाका करने वाले हैं। रजनीकांत की यह 173वीं फिल्म होगी, जिसका अस्थायी टाइटल ‘थलाईवर 173’ (Thalaivar 173) रखा गया है।

फिल्म को लेकर हाल ही में बड़ा ऐलान किया गया है। मेकर्स ने डायरेक्टर से लेकर रिलीज डेट तक सभी डिटेल्स शेयर कर दी हैं। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म का निर्देशन नेल्सन या लोकेश कनगराज कर सकते हैं, लेकिन अब आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो गई है कि इस मेगा प्रोजेक्ट का डायरेक्शन सुंदर सी (Sundar C) करेंगे।

फिल्म का प्रोडक्शन राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले होगा। हालांकि ‘थलाईवर 173’ फिलहाल एक टेम्परेरी टाइटल है — मेकर्स जल्द ही इसका ऑफिशियल नाम रिवील करेंगे।


 कब रिलीज होगी ‘थलाईवर 173’?

कमल हासन ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर फिल्म की घोषणा करते हुए कुछ तस्वीरें भी साझा कीं और बताया कि ‘थलाईवर 173’ पोंगल 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

उन्होंने पोस्ट में लिखा —

“हवा की तरह, बारिश की तरह, नदी की तरह चलो… बारिश करें, आनंद लें, जीएं। सुपरस्टार रजनीकांत, सुंदर सी के निर्देशन और राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले आने वाली फिल्म में अभिनय करेंगे — ‘थलाईवर 173’, पोंगल 2027।”


 फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट

रजनीकांत और कमल हासन को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने की खबर ने सोशल मीडिया पर फैंस का जोश दोगुना कर दिया है। दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी दशकों बाद साथ नजर आएगी, ऐसे में ‘थलाईवर 173’ साउथ ही नहीं बल्कि पूरे भारत में सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनने जा रही है।

रवि किशन को मिला दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड, प्रशंसकों में खुशी की लहर


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!