Breaking News

गाजा पर कैंडल मार्च करने वाले बांग्लादेश की घटना पर मौन क्यों? विधानसभा में सीएम योगी ने विपक्ष को घेरा

Published on: December 25, 2025
cm-yogi-attacks-opposition-on-bangladesh-hindu-killing-assembly

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में एक दलित हिंदू युवक की हत्या हो जाती है, लेकिन विपक्ष की जुबान नहीं खुलती।

गाजा पर प्रदर्शन, लेकिन हिंदुओं पर अत्याचार पर चुप्पी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो दल गाजा जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर कैंडल मार्च और प्रदर्शन करते हैं, वही दल बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं और सिखों पर हो रहे अत्याचारों पर मौन धारण कर लेते हैं। उन्होंने इसे विपक्ष की तुष्टिकरण नीति का प्रमाण बताया।

‘यह भजन-कीर्तन करने की जगह नहीं’

सीएम योगी ने कहा,
“मैं यहां भजन-कीर्तन करने नहीं आया हूं, उसके लिए मठ है।”
उन्होंने चेतावनी दी कि उत्तर प्रदेश में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनके समर्थन में कोई खड़ा न हो।

दलितों को सिर्फ वोट बैंक मानता है विपक्ष

मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में दलित हिंदू युवक की हत्या पर विपक्ष की चुप्पी यह दिखाती है कि दलित समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि बांग्लादेश और पाकिस्तान नहीं बने होते तो इस तरह हिंदुओं पर अत्याचार नहीं होते।

बांग्लादेश की घटना पर निंदा प्रस्ताव की मांग

सीएम योगी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या को लेकर विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पारित होना चाहिए और यह प्रस्ताव नेता प्रतिपक्ष की ओर से आना चाहिए।

रोहिंग्या और बांग्लादेशियों पर कड़ी कार्रवाई का संकेत

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश से बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने विपक्ष को चेताया कि इनके समर्थन में खड़े न हों, क्योंकि इन्हें वोटर बनाने का काम पहले की सरकारों ने किया है।

2017 से पहले की अराजकता का भी किया जिक्र

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता, अव्यवस्था और पहचान का संकट था। अपराधियों और माफिया के प्रति सरकार की नीति स्पष्ट और कठोर होनी चाहिए, यह बात उनकी सरकार ने जमीन पर उतारकर दिखाई है।

बलिया से अयोध्या तक जलमार्ग विस्तार की तैयारी

इन्फ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते पौने नौ वर्षों में यूपी की पहचान, सम्मान और विकास की रफ्तार बदली है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब 22 एक्सप्रेसवे हैं, जो देश के कुल एक्सप्रेसवे का करीब 60 प्रतिशत हैं।

यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर का हब

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में 16 एयरपोर्ट संचालित हो रहे हैं। देश की पहली रैपिड रेल और पहला वाटरवे भी यूपी में ही शुरू हुआ है। वाराणसी से हल्दिया तक चल रहे जलमार्ग को प्रयागराज और आगे बलिया से अयोध्या तक विस्तार देने की योजना पर काम चल रहा है।

उन्नाव दुष्कर्म मामला: पीड़िता बोली– हाईकोर्ट का फैसला हमारे परिवार के लिए ‘काल’, सुप्रीम कोर्ट में दूंगी चुनौती

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply