Breaking News

प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: छह साल के रिश्ते का नतीजा बना मौत, शादीशुदा प्रेमिका ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया प्रेमी को

Published on: November 8, 2025
sidhiarthnagar-love-story-turned-tragic-woman-burns-lover-alive-2025

जागृत भारत | सिद्धार्थनगर(Siddharthnagar) : जनपद में एक दर्दनाक घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। कभी प्यार की मिसाल कही जाने वाली कहानी ने ऐसी करवट ली कि उसका अंत मौत में हुआ। सिद्धार्थनगर के खेसरहा क्षेत्र के बरनवार गांव में शादीशुदा प्रेमिका ने अपने प्रेमी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। प्रेमिका के साथ उसकी बहन और नाबालिग भाई ने भी इस वारदात में साथ दिया।

जानकारी के मुताबिक, बरनवार गांव निवासी कृष्णदेव उर्फ रोहित पांडेय (30) का गांव की ही सुधा नाम की महिला से कई सालों से प्रेम संबंध था। दोनों का रिश्ता करीब छह साल पुराना था, लेकिन बाद में दोनों की अलग-अलग शादी हो गई। दोनों के दो-दो बच्चे भी हैं। बावजूद इसके, उनके बीच नजदीकियां खत्म नहीं हुईं।

तीन साल पहले दोनों अपने-अपने परिवारों को छोड़कर मुंबई भाग गए थे, जहां कुछ समय साथ रहने के बाद हाल ही में दीपावली पर गांव लौटे थे। लौटने के बाद भी रोहित अक्सर सुधा के घर आता-जाता था।

बुधवार रात का था हादसा


बताया जा रहा है कि बुधवार रात सुधा ने रोहित को अपने घर खाने पर बुलाया था। जैसे ही वह बैठा, सुधा ने अपनी बहन माधुरी और भाई की मदद से उस पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। आग की लपटों में घिरा रोहित चीखता हुआ बाहर निकला, तो ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था।

इलाज के दौरान दम तोड़ा


गंभीर रूप से झुलसे रोहित को पहले सीएचसी खेसरहा, फिर जिला अस्पताल और बाद में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। गुरुवार दोपहर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मरने से पहले दिया गया बयान बना अहम सबूत


पुलिस के अनुसार, अस्पताल में मरने से पहले रोहित ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बयान दिया, जिसमें उसने साफ बताया कि सुधा ने उसे खाने पर बुलाया और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसी बयान और रोहित की पत्नी पूनम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुधा, उसकी बहन माधुरी और नाबालिग भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। सुधा और माधुरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

परिवार में मातम, बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल


मृतक के परिवार में पिता, पत्नी और दो छोटे बेटे — आकाश और हार्दिक — हैं, जिनकी उम्र 4 से 6 साल के बीच है। पूरा परिवार सदमे में है। उधर, आरोपी सुधा की भी दो बेटियां हैं, जो अपनी मां की गिरफ्तारी के बाद रोते हुए बार-बार उसे याद कर रही हैं।

इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। गांव में लोग अब भी विश्वास नहीं कर पा रहे कि कभी एक-दूसरे के बिना न रहने की कसम खाने वाले दोनों का रिश्ता इतनी दर्दनाक मौत पर खत्म होगा।

देवरिया: दीनदयाल उपाध्याय पार्क से चार लाख की सागौन की लकड़ी चोरी, तीन हफ्ते बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Second Monday of Sawan

देवरिया: सावन के दूसरे सोमवार को नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर

Deoria POCSO Act cases

देवरिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मलसी चौराहे से बघौचघाट पुलिस ने दबोचा

Abhishek Banerjee abroad

अभिषेक बनर्जी ने विदेश में आंखों के इलाज की अनुमति न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

SP-BSP regarding PDA

PDA को लेकर सपा-बसपा में जुबानी जंग तेज, आकाश आनंद बोले- ‘सपा का असली मतलब पब्लिक डराओ अभियान’

Pakistani flags in Kushinagar

कुशीनगर में पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

China in the South China Sea conflict

दक्षिण चीन सागर संघर्ष में चीन ने एक साल बाद मानी 2 सैनिकों की मौत, फिलीपींस से टकराव में गई थी जान

1 thought on “प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: छह साल के रिश्ते का नतीजा बना मौत, शादीशुदा प्रेमिका ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया प्रेमी को”

Leave a Reply

error: Content is protected !!