Breaking News

कुशीनगर: बीमारी से तंग आकर नहर में कूदा मजदूर, 35 किमी दूर मिला शव; परिजनों ने खुद निकाली लाश

Published on: September 21, 2025
body-found-in-the-big-gandak-canal

जागृत भारत, कुशीनगर। जिले के रामकोला थाना क्षेत्र से गुजरने वाली बड़ी गंडक नहर में रविवार दोपहर एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव सिंगहा रेगुलेटर के पास फंसा हुआ था। ग्रामीणों ने इसे सुबह करीब 11 बजे देखा और सूचना आसपास के इलाकों में फैल गई। दोपहर 12:30 बजे तक दो परिवार मौके पर पहुंचे।

पुलिस की लापरवाही पर सवाल

सूचना पाकर पुलिस भी वहां पहुंची, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर आए सिपाहियों ने शव निकालने के बजाय परिजनों से ही उसे बाहर निकालने को कहा। इस दौरान एक परिवार ने शव को पहचानने से इनकार कर दिया, जबकि दूसरा परिवार महराजगंज जिले के निचलौल से आया था। उन्होंने शव को अपने घर का बताया।

रस्सी के सहारे निकाला शव

करीब तीन घंटे बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान निचलौल थाना क्षेत्र के चंदा गुलरिया गांव निवासी रघुवर मुसहर (40 वर्ष) के रूप में हुई।

इलाज के बहाने घर से निकला था रघुवर

मृतक के पिता रामप्रीत मुसहर ने बताया कि रघुवर बीमार था और चार दिन पहले इलाज कराने की बात कहकर घर से निकला था। परिवार के दबाव और शर्मिंदगी के चलते उसने गंडक नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

परिवार की आर्थिक स्थिति खराब

रघुवर मुसहर मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी दो बेटियां हैं और उसी की कमाई से घर का खर्च चलता था। शव मिलने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें: कानपुर में “I LOVE MUHAMMAD” पोस्टर पर विवाद, यूपी के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

sanitation workers in Deoria

देवरिया में सफाई कर्मियों पर सख्ती: अब गूगल लाइव लोकेशन से होगी निगरानी, ड्यूटी से गायब मिले तो कार्रवाई

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर भावुक हुए स्पीकर सतीश महाना, बोले- ‘सोचने पर मजबूर हूं कि इस पद के योग्य हूं या नहीं’

Lucknow-Kanpur Expressway

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली फिलहाल बंद, सड़क की खामियों पर NHAI का बड़ा एक्शन

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Deoria GRP got a big

देवरिया जीआरपी को बड़ी सफलता: ट्रेनों और स्टेशन पर वारदात करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

2 thoughts on “कुशीनगर: बीमारी से तंग आकर नहर में कूदा मजदूर, 35 किमी दूर मिला शव; परिजनों ने खुद निकाली लाश”

Leave a Reply

error: Content is protected !!