Breaking News

देवरिया: घर के गेट में करंट उतरने से 15 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजनों में कोहराम

Published on: September 23, 2025
15-year-old-student-dies-after-being-electrocuted

जागृत भारत, देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बागापार गांव में सोमवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर के दरवाजे पर उतरे करंट की चपेट में आकर 15 वर्षीय छात्रा आलोचना की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रात में आलोचना घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान दरवाजे पर लगे लोहे के चैनल में अचानक करंट उतर गया। जैसे ही वह चैनल के संपर्क में आई, करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। परिजन तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर रात छात्रा ने दम तोड़ दिया।

मृतका इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष की छात्रा थी। परिवार में पिता उमेश मजदूरी करते हैं, जबकि मां रीता गृहिणी हैं। उसके अलावा घर में भाई अनुराग और दो बहनें रंजना व संजना हैं। आलोचना सबसे छोटी संतान थी।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में अक्सर घरों के गेट और लोहे की वस्तुओं में करंट उतरने की घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से बिजली व्यवस्था की समुचित जांच कराने और ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला: किसानों को खाद-बीज नहीं, रोजगार और न्याय से भी वंचित जनता

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “देवरिया: घर के गेट में करंट उतरने से 15 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजनों में कोहराम”

Leave a Reply

error: Content is protected !!