Breaking News

गोरखपुर छात्र हत्याकांड: मुख्य आरोपी जुबैर एनकाउंटर में ढेर, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Published on: September 26, 2025
main-accused-zubair-killed-in-encounter

जागृत भारत, गोरखपुर। यूपी एसटीएफ ने गोरखपुर छात्र हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जुबैर को एनकाउंटर में मार गिराया। जुबैर पिछले दिनों हुई दीपक गुप्ता हत्या का मुख्य आरोपी था। उस पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित था और कई अन्य मामलों में भी आरोपी था। आरोपी रामपुर में छिपा हुआ था, लेकिन एसटीएफ ने उसे चारों ओर से घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान उसने पुलिस पर बंदूक तान दी, जिसके बाद एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे ढेर कर दिया।

घटना का विवरण

गोरखपुर जिले के पिपराइच गांव निवासी 19 वर्षीय दीपक गुप्ता की हत्या कुछ दिन पहले उस समय हुई थी जब वह स्थानीय तस्करों को जानवरों की चोरी से रोक रहा था। दीपक पढ़ाई में होशियार था और नीट मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

इसे भी पढ़ें: देवरिया: निर्माणाधीन ओवरब्रिज के गड्ढे से युवक का शव बरामद, ग्रामीणों ने कंपनी पर लापरवाही का लगाया आरोप

ग्रामीणों के मुताबिक, तड़के करीब तीन बजे दो गाड़ियों में सवार तस्कर गांव में घुसे और पशुशालाओं में घुसकर जानवरों को अपनी गाड़ियों में भरने लगे। आस-पास के लोग शोर सुनकर बाहर निकले और तस्करों का पीछा करने लगे। इसी दौरान तस्करों ने दीपक को पकड़कर पीटा।

दीपक का शव बाद में उसके घर से लगभग चार किलोमीटर दूर पाया गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें थीं। स्थानीय लोगों का दावा है कि उसे गोली मारकर हत्या की गई, जबकि पुलिस का कहना है कि दीपक की मौत सिर पर चोट लगने से हुई।

यह घटना पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। एसटीएफ की कार्रवाई से मामले में एक बड़ा मोड़ आया है और मुख्य आरोपी अब कानून के कटघरे में नहीं है।

इसे भी पढ़ें: देवरिया में फर्जी अस्पताल का भंडाफोड़: स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्मण मल्टीकेयर हॉस्पिटल सील किया

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Strict action will be taken against tampering with canals.

नहरों से छेड़छाड़ पर होगी सख्त कार्रवाई, टेल तक पानी पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता: डीएम मधुसूदन हुल्गी

Pulse Polio drive launched in Deoria

देवरिया में निकली पल्स पोलियो जागरूकता रैली, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने दिखाई हरी झंडी

Kejriwal before leaving for Ayodhya

अयोध्या रवाना होने से पहले केजरीवाल का बड़ा आरोप, राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

Major reshuffle in UP Congress

यूपी कांग्रेस में बड़ा बदलाव, राजेंद्र पाल गौतम बने प्रदेश प्रभारी; 2027 चुनाव से पहले दलित-ओबीसी रणनीति पर फोकस

between SP leaders in Banda

बांदा में सपा नेताओं के बीच मंच पर तकरार, सांसद कृष्णा पटेल और विधायक विशंभर यादव की बहस का वीडियो वायरल

Saints on Ram Temple offering controversy

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों की नाराजगी, बोले- इसका असर पूरी अयोध्या की आस्था और दान पर पड़ा

1 thought on “गोरखपुर छात्र हत्याकांड: मुख्य आरोपी जुबैर एनकाउंटर में ढेर, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई”

Leave a Reply

error: Content is protected !!