Breaking News

यूपी में घना कोहरा बना आफत: डीएमई और EPE पर 37 से ज्यादा वाहन टकराए, हापुड़-गाजियाबाद हाईवे पर भीषण हादसे, 25 से अधिक घायल

Published on: December 16, 2025
dense-fog-road-accidents-up-dme-epe-multiple-vehicles-collide

जागृत भारत | नोएडा(Noida): उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार सुबह घने कोहरे ने कहर बरपा दिया। दृश्यता बेहद कम होने के कारण दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME), ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) और हापुड़-गाजियाबाद हाईवे समेत कई प्रमुख मार्गों पर एक के बाद एक भीषण सड़क हादसे हुए। अलग-अलग स्थानों पर 37 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए, जिनमें 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसों के चलते कई घंटों तक यातायात बाधित रहा और लंबा जाम लग गया।

हापुड़-गाजियाबाद हाईवे पर आठ वाहन भिड़े, तीन घायल

हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में सरस्वती अस्पताल के पास घने कोहरे के कारण आगे चल रहे वाहन ने अचानक ब्रेक लगाया, जिसके चलते पीछे से आ रहे आठ वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए।

गाजियाबाद में ईपीई पर ट्रक-कैंटर टकराए, चार लोग घायल

मसूरी थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 5:30 बजे ट्रक और कैंटर की टक्कर में छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में चार लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोहरे ने थामी रफ्तार

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर सुबह घना कोहरा छाया रहा। शून्य दृश्यता के कारण वाहन बेहद धीमी गति से चलते नजर आए। ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र कन्वॉय सिस्टम लागू कर वाहनों को काफिले में निकलवाया।

बरेली और आसपास के जिलों में जनजीवन प्रभावित

बरेली समेत आसपास के जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर दृश्यता लगभग शून्य रही, जिससे वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चे और ऑफिस जाने वाले लोग ठंड और कोहरे से परेशान नजर आए।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पांच वाहन टकराए, छह चोटिल

मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र में डीएमई पर रविवार देर रात बस, ट्रक और कार समेत पांच वाहन टकरा गए। इस हादसे में छह लोग घायल हुए, जिन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ग्रेटर नोएडा में ईपीई पर 20 से अधिक वाहन आपस में भिड़े

दनकौर थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग स्थानों पर करीब 20 वाहन टकरा गए। इस दुर्घटना में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर यातायात को नियंत्रित किया।

वेव सिटी और गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास भीषण टक्कर

वेव सिटी के पास ईपीई पर छह से सात वाहन टकराए, जिसमें दो लोग घायल हुए। वहीं गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास दो दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में भिड़ गए, जिससे एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई।


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

Raghav Chadha raised the issue in the Rajya Sabha.

राज्यसभा में राघव चड्ढा ने उठाया ‘रेफरल कमीशन’ का मुद्दा, बोले- मरीजों की जेब पर पड़ रहा है कट मनी सिस्टम का बोझ

Bangladesh Army Chief Mohammad

बांग्लादेश: सेना प्रमुख मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने के खिलाफ थे, पूर्व कानून सलाहकार का दावा

Spreading rapidly in the US

अमेरिका में तेजी से फैल रहा खतरनाक फंगस ‘कैंडिडा ऑरिस’, 27 राज्यों में मिले हजारों मामले; CDC ने जताई चिंता

Be it Jharkhand or Delhi

झारखंड हो या दिल्ली, हर जगह छात्रों के साथ कांग्रेस’, खरगे बोले- अमित शाह संसद में दें जवाब

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- ‘सपा ने जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी’

Leave a Reply

error: Content is protected !!