Breaking News

देवरिया में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Published on: November 9, 2025
deoria-bike-accident-husband-wife-injured

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जिले के बखरा क्षेत्र में शनिवार देर शाम गौरीबाजार–हाटा मार्ग पर ककवल चौराहे के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


घायलों की पहचान और प्राथमिक उपचार

घायलों की पहचान 45 वर्षीय जितेंद्र निषाद पुत्र मुन्ना निषाद और उनकी पत्नी सविता देवी निवासी चरियांव बुजुर्ग के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दंपती शनिवार शाम गौरी बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गौरीबाजार पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया


गंभीर चोटें आईं

टक्कर में जितेंद्र निषाद के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि पत्नी सविता का हाथ फैक्चर हो गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है।


पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया  “घटना की सूचना प्राप्त हो चुकी है। फरार वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच की जा रही है।” पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि दुर्घटनाग्रस्त वाहन का पता लगाया जा सके।


स्थानीय लोगों की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि ककवल चौराहा हादसों का ब्लैक स्पॉट बन चुका है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, इसलिए लोगों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

महाराजगंज में विद्यालय परिसर में फंदे से लटका मिला 11वीं कक्षा का छात्र, गांव में मचा कोहराम

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “देवरिया में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती”

Leave a Reply

error: Content is protected !!