Breaking News

देवरिया में 11 दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला, परिजनों में मचा कोहराम

Published on: November 9, 2025
Deoria: Fakhruddin alias Mangru dies under suspicious circumstances in Bhagalpur village

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जिले के मईल थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब शनिवार की शाम एक युवक का शव एक पुराने कुएं से बरामद हुआ। मृतक की पहचान मंगरु उर्फ फकरुद्दीन (35) निवासी मईल थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। वह पिछले 11 दिनों से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर से निकला था गोरखपुर, 11 दिन बाद मिला शव

जानकारी के अनुसार, मंगरु उर्फ फकरुद्दीन 30 अक्टूबर को अपने घर से गोरखपुर के चौरीचौरा जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने मईल थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

शनिवार शाम गांव के पास वेल्थरा–पिंडी तिराहे के समीप स्थित एक पुराने कुएं से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने झांककर देखा तो उन्हें अंदर एक सड़ा-गला शव दिखाई दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान परिजनों ने लापता मंगरु उर्फ फकरुद्दीन के रूप में की।

पुलिस कर रही जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां और अन्य रिश्तेदार रो-रोकर बेहाल हो गए। पुलिस ने बताया कि शव की स्थिति देखकर अनुमान है कि मौत कई दिन पहले हुई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के कारणों का पता चल सके।

रहस्यमय मौत, जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों ने युवक की मौत को रहस्यमय बताया है। पुलिस सभी पहलुओं — दुर्घटना, आत्महत्या या हत्या — पर जांच कर रही है। मृतक के पिता स्वर्गीय मुमताज अहमद थे। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि मंगरु की मौत की सच्चाई सामने आ सके।


देवरिया में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Regarding the demand for exemption from TET

TET से छूट की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को सौंपा ज्ञापन

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Chief Minister's Cashless Scheme for Teachers in Deoria

देवरिया में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना और DBT योजना 2026-27 का शुभारंभ, शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज

Deoria Flip-flops and T-shirt

देवरिया : हवाई चप्पल और टी-शर्ट में स्कूल पहुंचे डीएम मधुसूदन हुल्गी, औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

1 thought on “देवरिया में 11 दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला, परिजनों में मचा कोहराम”

Leave a Reply

error: Content is protected !!