Breaking News

देवरिया में भाजपा की विचार गोष्ठी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को बताया प्रासंगिक

Published on: June 30, 2026
BJP's seminar in Deoria
जागृत भारत,देवरिया : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के तहत जिला पंचायत सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, सामाजिक योगदान और राजनीतिक विरासत पर चर्चा करते हुए उन्हें आज भी प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने की। मुख्य वक्ता और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद के प्रखर विचारक थे। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के रूप में डॉ. मुखर्जी ने औद्योगिक विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। साथ ही भारतीय जनसंघ की स्थापना कर देश को एक वैचारिक विकल्प दिया, जो आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी के रूप में विकसित हुआ।
देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के प्रसिद्ध नारे “एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे” का उल्लेख करते हुए इसे राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके कई संकल्प साकार हुए हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता अंतर्यामी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. मुखर्जी ने शिक्षा, राष्ट्रवाद और जनसेवा को राजनीति का आधार बनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही संस्मरण पखवाड़े का उद्देश्य है।
कार्यक्रम का संचालन प्रमोद शाही ने किया, जबकि जिला मंत्री अरविंद पांडेय ‘बबुना’ ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी संतराज यादव, विजय कुमार दुबे, मारकंडे शाही, विशंभर मिश्रा, ऋतु शाही, अजय शाही, अजय कुमार दुबे, राजेश कुमार मिश्रा, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, कृष्णनाथ राय, नीरज शाही, डॉ. हेमंत मिश्रा, प्रभाकर तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : अयोध्या रवाना होने से पहले केजरीवाल का बड़ा आरोप, राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!