Breaking News

भारत-नेपाल सीमा पर गिरफ्तारी: दो विदेशी नागरिक नेपाल से चोरी-छिपे भारत में घुसने की कोशिश में गिरफ्तार

Published on: November 16, 2025
bahraich-rupaidha-border-foreign-arrest

जागृत भारत । उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के बीच एक बार फिर अवैध गतिविधियों का मामला सामने आया। रूपईडीहा चेकपोस्ट पर शनिवार सुबह एसएसबी और पुलिस ने नेपाल के रास्ते चोरी-छिपे भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए संदिग्धों में 61 वर्षीय सुषमा कार्लिन ओलिविया और 35 वर्षीय हसन अमान सलीम शामिल हैं। सुषमा कार्लिन ओलिविया ब्रिटिश नागरिक हैं और उनका पता 25 हीर्चकॉम्ब ड्राइव, ग्लॉस्टर (यूके) बताया गया है। उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट और ओसीआई कार्ड भी मिला है। हसन अमान सलीम पाकिस्तानी मूल के हैं और उनका पता 1ए डलमॉर्टन रोड, मैनचेस्टर (यूके) है।

एसएसबी की 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावल ने बताया कि दोनों संदिग्ध तरीके से सुबह करीब 10 बजे नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान जवानों ने उन्हें रोककर पूछताछ की और संदिग्ध गतिविधि पर रूपईडीहा पुलिस ने चेकपोस्ट पर हिरासत में ले लिया।

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में इनसे कई अहम जानकारियाँ मिलने की संभावना जताई जा रही है। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार चौकस हैं, लेकिन इसके बावजूद अवैध प्रवेश की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

सोनभद्र खदान हादसा: ओबरा में पत्थर खदान धसी, एक मजदूर की मौत, 15 के दबे होने की आशंका


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Second Monday of Sawan

देवरिया: सावन के दूसरे सोमवार को नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर

Deoria POCSO Act cases

देवरिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मलसी चौराहे से बघौचघाट पुलिस ने दबोचा

SP-BSP regarding PDA

PDA को लेकर सपा-बसपा में जुबानी जंग तेज, आकाश आनंद बोले- ‘सपा का असली मतलब पब्लिक डराओ अभियान’

Pakistani flags in Kushinagar

कुशीनगर में पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

sanitation workers in Deoria

देवरिया में सफाई कर्मियों पर सख्ती: अब गूगल लाइव लोकेशन से होगी निगरानी, ड्यूटी से गायब मिले तो कार्रवाई

Leave a Reply

error: Content is protected !!