Breaking News

देवरिया मेडिकल कॉलेज: पानी टंकी में शव मिलने की जांच में प्रशासनिक खामियां उजागर

Published on: October 9, 2025
ashok-gawade-murder-deoria-medical-college-police-harassment

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की पांचवीं मंजिल पर सोमवार को पानी की टंकी में शव मिलने के मामले की जांच रिपोर्ट सीडीओ प्रत्यूष पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को सौंप दी। जांच में पता चला कि पिछले 15 दिन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोई मरीज गायब नहीं हुआ।

जांच में प्रशासनिक और सुरक्षा में कई खामियां सामने आईं। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच टीम का सहयोग नहीं किया। टीम ने छत पर कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी पाई। डीएम ने रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

जांच में यह सामने आया कि ओपीडी बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर शव मिलने के बाद प्रशासन की कई कमजोरियां उजागर हुईं। प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल से पूछताछ की गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। टीम ने पाया कि छत पर जाने वाले रैंप और सीढ़ियों पर कोई कैमरा नहीं लगाया गया, जबकि कॉलेज परिसर और अंदर लगे कई कैमरे भी खराब थे। इसके अलावा, छत पर शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं, साथ ही मेन दरवाजा टूट गया था।

जांच टीम ने मरीजों के रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड और 15 दिन में भर्ती हुए मरीजों का ब्यौरा खंगाला, लेकिन कोई भी मरीज गायब नहीं मिला। सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है और अब इसे शासन को भेजा गया है।


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!