Breaking News

देवरिया: बीएलओ को ड्यूटी के दौरान लाठी-डंडों से पीटा, फॉर्म फाड़े; आरोपी परिवार पर मुकदमा दर्ज

Published on: November 21, 2025
deoria-blo-attack-sir-form-dispute-krishnamohan-kushwaha-injured

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): नगरपालिका परिषद में कर संग्राहक और बीएलओ के रूप में कार्यरत कृष्णमोहन कुशवाहा पर गुरुवार शाम उस समय लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया, जब वे एसआईआर फॉर्म का वितरण कर रहे थे। मतदान सूची के कार्य के दौरान एक युवक से विवाद बढ़ा और उसने अपने परिवार को बुलाकर बीएलओ पर हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कृष्णमोहन उमानगर पश्चिमी, लंगड़ी देवरिया क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाता सूची से संबंधित एसआईआर फॉर्म बांट रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनसे तत्काल फॉर्म देने और कार्य रोकने की मांग की। बीएलओ ने स्थिति समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक और उसके परिजन विवाद पर उतर आए। आरोप है कि इसके बाद सभी ने मिलकर बीएलओ को लाठी-डंडों से पीटा और उनके हाथ में मौजूद सरकारी फॉर्म फाड़ दिए।

मारपीट में कृष्णमोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह उन्हें बचाया। सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे और पीड़ित तथा आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। घायल बीएलओ को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद कृष्णमोहन कुशवाहा ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर अभय राजभर सहित उसके परिवार के लोगों पर मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने, फॉर्म नष्ट करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना से क्षेत्र में आक्रोश है और लोग सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

देवरिया के संजीव शर्मा की श्रीलंका में हादसे में मौत, विधायक की पहल पर शव लौट सका भारत


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

sanitation workers in Deoria

देवरिया में सफाई कर्मियों पर सख्ती: अब गूगल लाइव लोकेशन से होगी निगरानी, ड्यूटी से गायब मिले तो कार्रवाई

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर भावुक हुए स्पीकर सतीश महाना, बोले- ‘सोचने पर मजबूर हूं कि इस पद के योग्य हूं या नहीं’

Lucknow-Kanpur Expressway

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली फिलहाल बंद, सड़क की खामियों पर NHAI का बड़ा एक्शन

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

1 thought on “देवरिया: बीएलओ को ड्यूटी के दौरान लाठी-डंडों से पीटा, फॉर्म फाड़े; आरोपी परिवार पर मुकदमा दर्ज”

Leave a Reply

error: Content is protected !!