Breaking News

कुशीनगर: 36 उपनिरीक्षकों का अक्टूबर माह का वेतन रोका, एसपी ने उठाया सख्त कदम

Published on: November 2, 2025
kushinagar-salary-of-36-sub-inspectors-withheld-for-the-month-of-october

कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने अक्टूबर माह में विवेचनाओं के कम निस्तारण के चलते 36 उपनिरीक्षकों (विवेचक) का वेतन रोकने का आदेश दिया है। यह कदम नवीन आपराधिक कानूनों (BNS/BNSS/BSA) के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध विवेचना निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, एसपी ने अक्टूबर माह की विवेचना निस्तारण की समीक्षा की। समीक्षा में पाया गया कि 36 उपनिरीक्षकों ने अपेक्षित संख्या में विवेचनाएं पूरी नहीं कीं, जिसके बाद उनके वेतन रोकने का निर्णय लिया गया।

वेतन रोके गए उपनिरीक्षकों में विभिन्न थानों के विवेचक शामिल हैं। इनमें को० पडरौना से 1, जटहाँ बाजार से 3, तुर्कपट्टी से 2, रविन्द्रनगर धूस से 1, हाटा से 1, पटहेरवा से 3, तमकुहीराज से 6, चौराखास से 5, विशुनपुरा से 4, बरवापट्टी से 1, खड्डा से 7 और हनुमानगंज से 2 उपनिरीक्षक शामिल हैं।
वहीं, कसया, कुबेरस्थान, कप्तानगंज, अहिरौली बाजार, तरयासुजान, सेवरही, नेबुआ नौरंगिया और रामकोला थानों के किसी भी उपनिरीक्षक का वेतन नहीं रोका गया।

एसपी केशव कुमार ने कुशीनगर की कमान संभालते ही पुलिसकर्मियों के अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पर सख्त कार्रवाई शुरू की है। पशु और शराब तस्करी से जुड़े लगभग 50 पुलिसकर्मियों पर पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा, दो क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गए हैं।

खड्डा सीओ उमेश चंद भट्ट को उनके पद से हटाकर कार्यालय से जोड़ा गया, जबकि खड्डा की कमान नए सीओ वीरेंद्र कुमार सिंह को सौंपी गई। अब कसया सीओ कुंदन सिंह पर भी लोगों की निगाहें हैं, क्योंकि उनके क्षेत्र में हाईवे से सटे कई थाने आते हैं और उनकी तैनाती काफी समय से है।

PM मोदी आज भोजपुर-बक्सर और नवादा में चुनावी जनसभा करेंगे; सभी NDA प्रत्याशी मंच पर रहेंगे मौजूद


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

sanitation workers in Deoria

देवरिया में सफाई कर्मियों पर सख्ती: अब गूगल लाइव लोकेशन से होगी निगरानी, ड्यूटी से गायब मिले तो कार्रवाई

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर भावुक हुए स्पीकर सतीश महाना, बोले- ‘सोचने पर मजबूर हूं कि इस पद के योग्य हूं या नहीं’

Lucknow-Kanpur Expressway

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली फिलहाल बंद, सड़क की खामियों पर NHAI का बड़ा एक्शन

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

1 thought on “कुशीनगर: 36 उपनिरीक्षकों का अक्टूबर माह का वेतन रोका, एसपी ने उठाया सख्त कदम”

Leave a Reply

error: Content is protected !!