Breaking News

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने लगाया बड़ा आरोप: “गिरफ्तारी के समय जबरदस्ती हुई, शरीर पर आई चोटें”—कोर्ट ने SP से 10 दिन में मांगी रिपोर्ट

Published on: December 12, 2025
ips-amitabh-thakur-misconduct-allegation-court-sp-report

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जालसाजी और औद्योगिक प्लाट के फर्जीवाड़े के मामले में जेल भेजे गए पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने गिरफ्तारी के दौरान अपने साथ जबरदस्ती और चोट पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी को 10 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।


कोर्ट ने शिकायत पर लिया संज्ञान

देवरिया की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी की कोर्ट ने अमिताभ ठाकुर की लिखित और मौखिक शिकायत को संज्ञान में लिया है। आरोपित ने रिमांड के समय बताया कि गिरफ्तारी के दौरान उसके साथ बलपूर्वक व्यवहार किया गया, जिसके चलते शरीर पर चोटें आईं।


मेडिको-लीगल रिपोर्ट में भी दर्ज मिली चोटें

पुलिस की ओर से प्रस्तुत मेडिको-लीगल रिपोर्ट में दो ताज़ा चोटों का उल्लेख है, जिन्हें हार्ड और ब्लंट ऑब्जेक्ट से होने वाला बताया गया है। कोर्ट ने इस मामले में एसपी को स्वतंत्र जांच कर 10 दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।


नूतन ठाकुर कर रहीं कानूनी तैयारी

इसी बीच, औद्योगिक प्लॉट फर्जीवाड़े के मामले में नामजद अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर मोबाइल के जरिए अधिवक्ताओं से संपर्क स्थापित कर रही हैं। अधिवक्ता रिमांड, एफआईआर और संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां जुटाने में लगे हैं ताकि जमानत याचिका दाखिल की जा सके।

यूपी में छह महीने तक हड़ताल पर पूर्ण पाबंदी, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

Prashant Kishor's Bihar...

‘प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति के नए हीरो बनकर उभरे’, बांकीपुर जीत पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा

Sheikh Hasina's virtual press conference

शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भारत का रुख साफ, विदेश मंत्रालय बोला- आयोजन में हमारी कोई भूमिका नहीं

Pakistan-Saudi Arabia-Turkey

पाकिस्तान-सऊदी अरब-तुर्किए रक्षा समझौते पर भारत की नजर, विदेश मंत्रालय बोला- हालात पर रख रहे हैं करीबी निगरानी

Shehbaz Sharif on a visit to Saudi Arabia

सऊदी दौरे पर शहबाज शरीफ और असीम मुनीर ने किया उमरा, तस्वीरों पर पाकिस्तान में छिड़ी बहस

Pakistan, Saudi Arabia, and

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के कथित रक्षा समझौते को लेकर दावे, जानिए क्या कहा जा रहा है

Leave a Reply

error: Content is protected !!