Breaking News

उत्तर प्रदेश में सिपाही और जेल वार्डर के पदों पर बंपर भर्ती: 25,455 पदों पर वैकेंसी, दिसंबर से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

Published on: December 2, 2025
up-police-25455-recruitment-about-to-start-in-december-2025

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): यूपी पुलिस विभाग में नौकरी करने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश सरकार ने सिपाही और जेल वार्डर के हजारों रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी पूरी कर ली है। दिसंबर माह से लगभग 25,455 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, जिसके लिए भर्ती बोर्ड जल्द ही आधिकारिक विज्ञप्ति जारी करेगा।

सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को शासन से हरी झंडी मिल चुकी है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि भर्ती में रुचि रखने वाले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, जहां किसी भी समय नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

कितने पदों पर होगी भर्ती ?

इस बड़े भर्ती अभियान के तहत कुल 25,455 पद भरे जाएंगे, जिनमें से:

  • सिपाही (Constable): लगभग 22,000 पद

    • नागरिक पुलिस

    • पीएसी

    • विशेष सुरक्षा बल (SSF)

    • पीएसी महिला वाहिनी

    • सशस्त्र पुलिस

    • घुड़सवार पुलिस

  • जेल वार्डर (Jail Warder): लगभग 2,800 पद

    • कारागार विभाग

भर्ती अप्रैल में होनी थी, अब बढ़े पद

गौरतलब है कि अप्रैल में 19,220 पदों पर भर्ती प्रस्तावित थी, लेकिन प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। इस दौरान करीब आठ महीने में सेवानिवृत्त हुए कर्मियों की संख्या जोड़कर अब लगभग 3,000 अतिरिक्त पद बढ़ा दिए गए हैं।
नई विज्ञप्ति के साथ सभी रिक्त पदों की अंतिम संख्या स्पष्ट हो जाएगी।

युवाओं के लिए बड़ा अवसर

उत्तर प्रदेश सरकार की इस भर्ती को युवाओं के लिए एक बड़ा रोजगार अवसर माना जा रहा है। इस बार भर्ती में पुरुष और महिला दोनों ही उम्मीदवारों को पर्याप्त अवसर मिलेंगे। बोर्ड के अनुसार, संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराई जाएगी।

यूपी कैबिनेट बैठक आज: 20 बड़े प्रस्तावों पर मुहर की तैयारी, अयोध्या मंदिर संग्रहालय से लेकर खेल नियमावली संशोधन तक

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

Raghav Chadha raised the issue in the Rajya Sabha.

राज्यसभा में राघव चड्ढा ने उठाया ‘रेफरल कमीशन’ का मुद्दा, बोले- मरीजों की जेब पर पड़ रहा है कट मनी सिस्टम का बोझ

Bangladesh Army Chief Mohammad

बांग्लादेश: सेना प्रमुख मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने के खिलाफ थे, पूर्व कानून सलाहकार का दावा

Spreading rapidly in the US

अमेरिका में तेजी से फैल रहा खतरनाक फंगस ‘कैंडिडा ऑरिस’, 27 राज्यों में मिले हजारों मामले; CDC ने जताई चिंता

Be it Jharkhand or Delhi

झारखंड हो या दिल्ली, हर जगह छात्रों के साथ कांग्रेस’, खरगे बोले- अमित शाह संसद में दें जवाब

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- ‘सपा ने जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी’

Leave a Reply

error: Content is protected !!