Breaking News

झारखंड राज्यसभा चुनाव: मतदान जारी, क्रॉस-वोटिंग की आशंका के बीच बीजेपी विधायक का ‘जय श्री राम, हो गया काम’ बयान चर्चा में

Published on: June 19, 2026
Jharkhand Rajya Sabha Elections Voting
जागृत भारत,रांची : रांची में झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार को मतदान जारी है। सुबह 9 बजे से ही विधानसभा परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इन दो सीटों के लिए कुल तीन उम्मीदवार मैदान में हैं—बीजेपी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा।

चुनाव में क्रॉस-वोटिंग की आशंकाओं के बीच सभी की नजरें विधायकों के वोटिंग पैटर्न पर टिकी हैं। मतदान केंद्र पर सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों खेमों के विधायक पहुंचकर वोट डाल रहे हैं।

इस बीच वोट डालकर बाहर निकले बीजेपी विधायक देवेंद्र कुंवर का बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने कहा, “जय श्री राम, हो गया काम,” जिससे राजनीतिक संकेतों को लेकर अटकलें तेज हो गईं।

देवेंद्र कुंवर ने दावा किया कि परिमल नाथवानी की जीत तय है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी राज्यसभा चुनाव में वोट डाल चुके हैं और इस बार भी परिणाम उनके पक्ष में होगा। उन्होंने यह भी कहा कि नाथवानी अपने कार्यों के आधार पर समर्थन पा रहे हैं और कई विधायक “अंतरात्मा की आवाज” पर उन्हें वोट दे रहे हैं।

वोटिंग संख्या को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कहा कि कई बार परिस्थितियां उम्मीद से अलग होती हैं और नतीजे अनुमान से बाहर भी जा सकते हैं।

विधानसभा के गणित की बात करें तो 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के पास 24 विधायक हैं, जो राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए आवश्यक 28 वोटों से कम हैं। दूसरी ओर, झामुमो-कांग्रेस और सहयोगियों वाले ‘इंडिया’ गठबंधन के पास 56 विधायक हैं, जो दोनों सीटों के लिए जरूरी बहुमत से अधिक है।

मतगणना शाम 5 बजे के बाद होगी, जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि राज्यसभा की दोनों सीटों पर किसका कब्जा होता है।


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Baitalpur Oil Depot

देवरिया: बैतालपुर तेल डिपो के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Mumbai's historic Air India

मुंबई की ऐतिहासिक एयर इंडिया बिल्डिंग बनेगी महाराष्ट्र सरकार का नया प्रशासनिक केंद्र, 23वीं मंजिल पर होगा CM फडणवीस का कार्यालय

Shocking incident in Agra

आगरा में चौंकाने वाला मामला: मृत घोषित महिला अंतिम संस्कार से पहले हुई जिंदा, बोलीं- ‘मुझे कहां ले जा रहे हो?’

Abhijit returned home after 40 days.

40 दिन बाद घर लौटे अभिजीत दिपके, मां ने गले लगाकर किया स्वागत; बोले- शिक्षा सुधार नहीं हुए तो युवा सरकार बदल देंगे

Bankipur By-election Ground Report

बांकीपुर उपचुनाव ग्राउंड रिपोर्ट: टीपीएस कॉलेज बूथ पर जन सुराज सबसे सक्रिय, भाजपा की चुपचाप रणनीति, राजद अपेक्षाकृत शांत

314 days, 25,500 nautical miles

314 दिन, 25,500 समुद्री मील और 4 महासागर… IASV त्रिवेणी की महिला क्रू का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया सम्मान

Leave a Reply

error: Content is protected !!