जागृत भारत अयोध्या : भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे 5 सितंबर को सुबह 9:30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। वे करीब दो घंटे तक राम मंदिर परिसर में रहकर रामलला के दर्शन करेंगे और मंदिर निर्माण की प्रगति को भी देखेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की पूरी तैयारी कर ली है।
सुरक्षा का कड़ा पहरा
पीएम टोबगे के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई है। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने रामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया। उनके साथ सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह और एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित दर्शन की व्यवस्था का जायजा लिया। निर्देश दिए गए हैं कि प्रधानमंत्री के भ्रमण के दौरान आम श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। एसएसपी ने सुरक्षा एजेंसियों को आपसी समन्वय और मुस्तैदी से काम करने के आदेश दिए।
इसे भी पढ़ें : जमीन के बैनामा के नाम पर ग्रामीण से 80 हजार की ठगी, आरोपी पर मुकदमा दर्ज
➤ You May Also Like

Best Camera Phones 2025: इन 5 फोन्स ने बदल दिया मोबाइल फोटोग्राफी...
Read Now

NEET पेपर लीक पर संसद में घमासान, राहुल गांधी बोले- ‘लेक्चर नहीं,...
Read Now

कार्तिक आर्यन का दुबई पोस्ट वायरल, बुर्ज खलीफा के सामने शेयर की...
Read Now

यूपी में एक और ‘सीमा हैदर’: सऊदी में बांग्लादेशी महिला से मुलाकात,...
Read Now

दिल्ली से बरामद हुईं बघौचघाट की तीन लापता छात्राएं
Read Now
Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































![BSA [conductedreviewed] FLN at Gauribazar BRC.](https://jagrutbharat.com/wp-content/uploads/2026/08/BSA-conductedreviewed-FLN-at-Gauribazar-BRC.webp)







