जागृत भारत मनोरंजन : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 20 सेकेंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। वीडियो में एक वैनिटी वैन नजर आ रही है, जिस पर सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के नाम और पोस्टर लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई का है।
वीडियो में रिकॉर्ड करने वाला शख्स कहता है, “सलमान, शाहरुख और आमिर एक साथ? कौन सी मूवी बनने जा रही है भाई?” हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि तीनों सुपरस्टार किसी प्रोजेक्ट में साथ काम कर रहे हैं या नहीं।
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, नेटिज़न्स ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बौछार कर दी। एक यूजर ने कमेंट किया, “अगर ये सच है तो फिल्म का बजट और इनकी फीस कितनी होगी?” वहीं एक अन्य ने लिखा, “सच्चाई ये है कि ऐसा कभी नहीं होगा।” एक और यूजर ने सुझाव दिया, “अगर तीनों खान साथ आते हैं, तो उन्हें एक दमदार कहानी पर आधारित फिल्म करनी चाहिए, जो सालों तक याद रखी जाए – ठीक वैसे ही जैसे उनकी क्लासिक फिल्में।”
फिलहाल यह केवल अटकलें हैं, लेकिन अगर ये तीनों सुपरस्टार वाकई किसी फिल्म में साथ आते हैं, तो यह बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : ‘द बंगाल फाइल्स’ से चर्चा में आईं सिमरत कौर: जानिए कौन हैं ये उभरती हुई अभिनेत्री
➤ You May Also Like

ओवैसी की पीएम मोदी से मांग: ‘56 इंच का सीना है तो...
Read Now

देवरिया: छोटी गंडक में डूबे युवक का शव बरामद, भैंस को पकड़ने...
Read Now

दिल्ली ब्लास्ट के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट: बरेली मंडल, नेपाल...
Read Now

देवरिया: घने कोहरे की चपेट में जिला, ठंड बढ़ी और यातायात व्यवस्था...
Read Now

यूपी में SIR का बड़ा खुलासा: लखनऊ में सबसे ज्यादा 30% वोट...
Read Now
Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































![BSA [conductedreviewed] FLN at Gauribazar BRC.](https://jagrutbharat.com/wp-content/uploads/2026/08/BSA-conductedreviewed-FLN-at-Gauribazar-BRC.webp)





1 thought on “क्या वाकई साथ नजर आएंगे बॉलीवुड के तीनों खान?”