Breaking News

UP: बस्ती जिले में दर्दनाक हादसा: थ्रेसर मशीन में फंसे युवक की मौके पर मौत, गांव में छाया मातम

Published on: November 12, 2025
basti-thresher-machine-accident-ram-dheeraj-chaudhary-death-news

जागृत भारत | बस्ती (Basti) : दुबौलिया थाना क्षेत्र के खदरा ग्राम पंचायत के रमवापुर गांव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में धान की मड़ाई कर रहे युवक की थ्रेसर मशीन में फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए।

जानकारी के मुताबिक, चनवापुर गांव निवासी राम धीरज चौधरी (24) पुत्र स्वर्गीय देवराज चौधरी मंगलवार को अपने भाइयों के साथ रमवापुर स्थित खेत में धान की मड़ाई कर रहे थे। दोपहर लगभग एक बजे जब मड़ाई लगभग पूरी हो चुकी थी, तभी बचे हुए धान को साड़ी में भरकर थ्रेसर में डालने के दौरान साड़ी का सिरा मशीन में फंस गया। देखते ही देखते साड़ी के साथ उनका बायां हाथ और सिर मशीन के अंदर चला गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना देखकर खेत में मौजूद परिजन और ग्रामीण दहशत में आ गए। लोगों ने किसी तरह मशीन बंद कर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

लार, देवरिया | पराली से लगी भीषण आग में 12 बीघा धान की फसल राख, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

थोड़ी ही देर में थानाध्यक्ष शशांक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बस्ती भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि खेत में काम करते समय कपड़ा थ्रेसर में फंस जाने से युवक मशीन में खिंच गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि राम धीरज चौधरी चार भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर थे। पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और घर की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। मेहनती और मिलनसार स्वभाव के राम धीरज की अभी शादी नहीं हुई थी। उनकी मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया। मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव के लोगों ने बताया कि राम धीरज हमेशा दूसरों की मदद के लिए आगे रहते थे। उनकी असामयिक मौत से पूरा गांव गमगीन है। ग्रामीणों ने शासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

दिल्ली ब्लास्ट में मेरठ के मोहसिन की मौत, पत्नी ने शव को दिल्ली में दफनाने पर जताई जिद — छह घंटे चला विवाद, आखिरकार दिल्ली में हुआ अंतिम संस्कार


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “UP: बस्ती जिले में दर्दनाक हादसा: थ्रेसर मशीन में फंसे युवक की मौके पर मौत, गांव में छाया मातम”

Leave a Reply

error: Content is protected !!