Breaking News

Agra: “आई लव मोहम्मद” पोस्टर हटाने पर सड़कों पर उतरी भीड़, डीएम-एसपी सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची

Published on: September 27, 2025
crowds-took-to-the-streets-after-the-i-love-mohammad

जागृत भारत, बरेली। आई लव मोहम्मद पोस्टर को लेकर शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को गंजडुंडवारा तक पहुँच गया। मुस्लिम समुदाय के एक पक्ष द्वारा पोस्टर हटाने के प्रयास के बाद दूसरे पक्ष की भीड़ पटियाली तिराहा स्थित कुवा जामा मस्जिद के पास सड़कों पर उतर आई और पोस्टर हाथ में लेकर जुलूस निकालने की कोशिश करने लगी।

सूचना मिलते ही डीएम, एसपी, एएसपी और सीओ समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पैदल मार्च निकालकर और भारी फोर्स का प्रदर्शन करके भीड़ को शांत कराया और घरों में लौटने के लिए कहा।

इसे भी पढ़ें: देवरिया में फर्जी अस्पताल का भंडाफोड़: स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्मण मल्टीकेयर हॉस्पिटल सील किया

घटना का विवरण

कस्बा में जुमे की नमाज के दौरान सुबह से ही पुलिस प्रशासन सतर्क था। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि दोपहर में मुस्लिम समुदाय के एक पक्ष ने कुवा जामा मस्जिद, बिलाल मस्जिद और गरीब नवाज मस्जिद से पोस्टर हटाने का प्रयास किया। इसके विरोध में दूसरे पक्ष के युवा और महिलाएं दोपहर करीब 3 बजे सड़कों पर उतर आए।

भीड़ ने पोस्टर हाथ में लेकर नारेबाजी शुरू कर दी और जुलूस निकालने की कोशिश की। स्थिति गंभीर होने पर एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी सुशील कुमार, सीओ पटियाली संदीप सिंह और एसडीएम प्रदीप कुमार विमल भारी फोर्स और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने पैदल मार्च निकालते हुए भीड़ को पटियाली तिराहा के पास ही रोक दिया। करीब 3 घंटे तक सड़कों पर रहने के बाद भारी फोर्स देखकर लोग वापस घरों की ओर लौट गए। डीएम प्रणय सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

गंजडुंडवारा में अब स्थिति सामान्य है और पूरे इलाके में पीएसी और पुलिस बल तैनात हैं।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर छात्र हत्याकांड: मुख्य आरोपी जुबैर एनकाउंटर में ढेर, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!