Breaking News

संगम तट पर आध्यात्मिक संदेश: प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी, संतों संग किया गंगा पूजन, माघ मेला तैयारियों की समीक्षा

Published on: January 10, 2026
cm-yogi-prayagraj-ganga-pujan-magh-mela-review

जागृत भारत | प्रयागराज(Prayagraj): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे प्रयागराज पहुंचे। आगमन के बाद वह सीधे संगम नोज पहुंचे, जहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा स्नान किया और संतों के साथ विधिवत गंगा पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ध्यान लगाकर माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्वों के सकुशल संपन्न होने की कामना की।

माघ मेला के स्नान पर्वों के लिए की विशेष कामना

गंगा पूजन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के पावन स्नान पर्व के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफल आयोजन के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि माघ मेला आस्था, संस्कृति और परंपरा का संगम है, जिसे व्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

मोटर बोट से वीआईपी घाट और बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे सीएम

संगम नोज से मुख्यमंत्री मोटर बोट के माध्यम से वीआईपी घाट पहुंचे। वहां से उन्होंने बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह सतुआ बाबा आश्रम के शिविर पहुंचे, जहां जगद्गुरु रामानंदाचार्य के पुष्पांजलि समारोह में भाग लिया।

जगद्गुरु रामानंदाचार्य के 726वें जन्मोत्सव में सहभागिता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खाकचौक स्थित जगद्गुरु संतोषाचार्य (सतुआ बाबा) के शिविर में आयोजित जगद्गुरु रामानंदाचार्य के 726वें जन्मोत्सव समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने संत-समाज के साथ विचार साझा किए और भारतीय सनातन परंपरा में रामानंदाचार्य के योगदान को स्मरण किया।

छह घंटे के प्रवास में माघ मेला तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री का प्रयागराज प्रवास लगभग छह घंटे का रहा। दोपहर 2.05 बजे वह आईसीसीसी सभागार पहुंचे, जहां मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन की विस्तृत जानकारी ली गई।

जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों से संवाद

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और माघ मेला तथा स्थानीय व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक प्राप्त किया।

विधि विश्वविद्यालय की बैठक में भी हुए शामिल

शाम चार बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद वह प्रयागराज से वापस रवाना हो गए।

प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और आयोजन स्थलों पर सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे, ताकि कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हो सके।

देवरिया : शानदार जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज: मेहा हरहंगपुर ने 7-1 से रौंदा बेलवनिया, कंचनपुर पेनाल्टी में विजयी

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!