Breaking News

कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: तीन शादियां टूटने के बाद भी नहीं बदला शोएब, चौथी पत्नी दीपिका की गला घोंटकर हत्या

Published on: February 4, 2026
kanpur-deepika-murder-case-shoaib-saurabh-dubey-wife-killed

जागृत भारत | कानपुर(Kanpur): जनपद के पनकी क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शोएब खान उर्फ सौरभ दुबे ने अपनी पत्नी दीपिका सैनी की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह उसकी चौथी शादी थी। इससे पहले की तीन पत्नियां प्रताड़ना से तंग आकर उसे छोड़ चुकी थीं।

पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि

मंगलवार को पैनल और वीडियोग्राफी के साथ कराए गए पोस्टमार्टम में दीपिका की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम पैनल में उर्सुला अस्पताल के डॉ. आरएन यादव, डॉ. प्रवीण सक्सेना और सीएचसी सरसौल की डॉ. सुमन यादव शामिल रहीं। साथ ही विसरा सुरक्षित रखा गया है।

मां ने बताया—पहले भी तीन पत्नियों को करता था प्रताड़ित

पोस्टमार्टम हाउस में रोते हुए दीपिका की मां चित्रा सैनी ने बताया कि शोएब पहले भी अपनी तीन पत्नियों के साथ बेल्ट से मारपीट करता था और लगातार प्रताड़ित करता था, जिस कारण वे उसे छोड़कर चली गईं। उन्होंने बेटी को इस शादी से मना किया था, लेकिन शोएब ने उसके बच्चों को अपने बच्चों की तरह पालने का भरोसा दिलाया था।

फेसबुक से शुरू हुआ रिश्ता, प्रेम विवाह में बदली कहानी

पनकी कांशीराम कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय दीपिका सैनी की पहली शादी हरदोई निवासी ट्रक चालक खालिद खान से हुई थी, जिनसे उनके दो बेटे रुद्र और अनिरुद्ध हैं। एक साल पहले सड़क हादसे में खालिद की मौत हो गई थी। इसके बाद दीपिका की मुलाकात पड़ोस में रहने वाले शोएब खान उर्फ सौरभ दुबे से फेसबुक के जरिए हुई और 25 अक्टूबर को दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद दोनों पनकी के रामगंगा इनक्लेव में रहने लगे।

वारदात के बाद आरोपी फरार

चित्रा सैनी ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे शोएब ने फोन कर रोते हुए अनहोनी की बात कही। जब परिवार फ्लैट पर पहुंचा तो शोएब फरार था। छोटा बेटा मौके पर रो रहा था, जबकि दीपिका का शव तख्त पर पड़ा मिला।

बाइक के लिए बना रहा था दबाव

मां ने आरोप लगाया कि शोएब दीपिका पर बाइक दिलाने का दबाव बना रहा था। वह कहता था कि किसी भी तरह अपनी मां से कहकर उसे बाइक दिलवाई जाए। इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था।

दहेज और हत्या का केस दर्ज

दीपिका की मां की तहरीर पर आरोपी पति शोएब खान उर्फ सौरभ दुबे के खिलाफ दहेज मृत्यु और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
डीसीपी सेंट्रल एसएम कासिम आबिदी के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

महेंद्र गौतम हत्याकांड का मुख्य आरोपी बनारसी यादव मुठभेड़ में मारा गया, एक लाख का इनाम था घोषित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply