Breaking News

एम्स गोरखपुर में नॉन-फैकल्टी पदों पर भर्ती शुरू: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका, 30 नवंबर तक करें आवेदन

Published on: November 9, 2025
aiims-gorakhpur-recruitment-2025-non-faculty-posts-apply-online-tenth-pass-eligibility

जागृत भारत | गोरखपुर(Gorakhpur): अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) गोरखपुर ने नॉन-फैकल्टी पदों पर कई रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 30 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 69 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें टेक्नीशियन, स्कोर कीपर, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट (ENT) समेत कई पद शामिल हैं।


शैक्षिक योग्यता – हर स्तर के लिए मौका

एम्स गोरखपुर ने इस भर्ती में विभिन्न शैक्षिक योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए अवसर प्रदान किए हैं।

  • बी.एससी (नर्सिंग), ग्रेजुएशन, कॉमर्स ग्रेजुएट

  • पोस्ट ग्रेजुएट, डिप्लोमा इन मटेरियल मैनेजमेंट

  • बीएससी रेडियोग्राफी, रेडियोथेरेपी, ऑप्थेलमिक टेक्निक

  • फार्मेसी में डिप्लोमा

इसके साथ ही, 10+2 (साइंस विषयों के साथ) या सिर्फ 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए भी आवेदन का मौका है।


आयु सीमा और छूट

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 30 से 50 वर्ष तक रखी गई है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित वर्गों को आयु में छूट का लाभ दिया जाएगा।


चयन प्रक्रिया और वेतनमान

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। वेतन संरचना लेवल-01 से लेवल-10 के बीच तय की गई है, जिसमें संबंधित पद के अनुसार वेतन और भत्ते दिए जाएंगे।


💰 आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित (UR) और OBC वर्ग – ₹1770

  • SC, ST और EWS वर्ग – ₹1416

शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जाएगा।


आवेदन प्रक्रिया – ऐसे करें आवेदन

आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर जाए

  • Apply Online” सेक्शन में जाकर “New Registration” पर क्लिक करें।

  • अपना नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।

  • लॉगिन करके संबंधित पद का आवेदन फॉर्म भरें।

  • शुल्क जमा करें और मांगे गए दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर आदि) अपलोड करें।

  • आवेदन पूरा होने पर उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण तिथि

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2025

देवरिया: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “एम्स गोरखपुर में नॉन-फैकल्टी पदों पर भर्ती शुरू: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका, 30 नवंबर तक करें आवेदन”

Leave a Reply

error: Content is protected !!