Breaking News

ईरान के नए सुप्रीम लीडर का भारत को पहला संदेश, पीएम मोदी की ईद की शुभकामनाओं पर जताया आभार

Published on: June 30, 2026
Iran's new Supreme Leader
जागृत भारत,तेहरान/नई दिल्ली : ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद मोजतबा खामेनेई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजी गई ईद-उल-अज़हा की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया है। भारत के प्रति उनकी यह पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया मानी जा रही है, जिसमें उन्होंने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

अपने संदेश में मोजतबा खामेनेई ने कहा, “भारत गणराज्य के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, ईद-उल-अज़हा के अवसर पर आपका बधाई संदेश प्राप्त हुआ। इसके लिए मैं आपका हार्दिक धन्यवाद करता हूं और आपको भी इस पर्व की शुभकामनाएं देता हूं।”

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें विश्वास है कि आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित भारत और ईरान की ऐतिहासिक मित्रता दोनों देशों की सरकारों के प्रयासों से और अधिक मजबूत होगी। साथ ही उन्होंने भारत सरकार और भारतीय जनता की समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना भी की।

ईरानी सूत्रों के अनुसार, नए सुप्रीम लीडर ने अपने संदेश में भारत के साथ पारंपरिक मित्रता और द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

इस बीच, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल नहीं होने की जानकारी भी सामने आई है। उनकी जगह बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन और केंद्रीय राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बताया गया है कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने प्रधानमंत्री मोदी को अंतिम संस्कार में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया था। हालांकि, प्रधानमंत्री की पहले से निर्धारित इंडोनेशिया, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया यात्रा के कारण उनका तेहरान जाना संभव नहीं हो सकेगा।

पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम जुलाई में कई दिनों तक आयोजित किए जाएंगे। 4 जुलाई से शुरू होने वाले राजकीय समारोह के दौरान उनका पार्थिव शरीर तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला कॉम्प्लेक्स में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके अलावा तेहरान और क़ोम में सार्वजनिक जुलूस निकाले जाएंगे, जबकि इराक के पवित्र शहर नजफ़ और कर्बला में भी विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाएगा।


इसे भी पढ़ें : होर्मुज हमले के बाद फिर बढ़ा अमेरिका-ईरान तनाव, अमेरिकी कार्रवाई पर तेहरान की कड़ी चेतावनी


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria District Magistrate Madhusudan Hulgi

देवरिया: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड हेल्पलाइन का किया औचक निरीक्षण

After the Tiranga Yatra in Deoria

देवरिया में तिरंगा यात्रा के बाद कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Chief of Allahabad High Court

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: ‘डिजिटल रेप’ की शिकायत पर FIR न दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों की होगी जांच

Brijbhushan Sharan Singh's elder brother

बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा दावा- ‘जनता मुझे फिर संसद भेजेगी’, योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Veterinarian in Gorakhpur

गोरखपुर में पशु चिकित्सक ने 8वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में 1.40 करोड़ की ठगी का आरोप

Doctor beaten up in Badaun

बदायूं में डॉक्टर की पिटाई का मामला: मेडिकल जांच में नहीं मिला एल्कोहल, अखिलेश ने AI से आरोपियों की पहचान की मांग की

Leave a Reply

error: Content is protected !!