Breaking News

योगी आदित्यनाथ का चुटीला अंदाज: बोले- ‘मैं गा नहीं सकता, इसलिए बुरे लोगों पर बुलडोजर चलाता हूं’

Published on: August 17, 2026
Yogi Adityanath's witty remark

जागृत भारत,लखनऊ : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधान भवन में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें अलग-अलग राज्यों से आए कलाकारों और विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कलाकारों और छात्रों से मिलने पहुंचे। इसी दौरान छत्तीसगढ़ से आए एक कलाकार ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सरकार की सख्त कार्रवाई की तारीफ की।

कलाकार की तारीफ पर CM योगी का मजेदार जवाब

कलाकार ने बातचीत के दौरान यूपी में सरकार के सख्त प्रशासनिक फैसलों और बुलडोजर कार्रवाई की प्रशंसा की। इस पर मुख्यमंत्री योगी मुस्कुराए और चुटीले अंदाज में कहा—

“आप गा सकते हैं तो गीत गाते हैं, मैं गा नहीं सकता हूं तो बुरे लोगों पर बुलडोजर चलाता हूं।”

मुख्यमंत्री का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े और पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा।

कलाकारों और विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों और कलाकारों को सरकारी आवास पर सम्मानित किया। उन्होंने कलाकारों की प्रतिभा और प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी कला के माध्यम से देश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया है।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं भी दीं।



Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “योगी आदित्यनाथ का चुटीला अंदाज: बोले- ‘मैं गा नहीं सकता, इसलिए बुरे लोगों पर बुलडोजर चलाता हूं’”

Leave a Reply

error: Content is protected !!