Breaking News

देवरिया : तीन साल की बेटी को रोता छोड़ प्रेमी संग भागी महिला, सऊदी से लौटे पति के पैरों तले खिसकी जमीन

Published on: January 6, 2026
deoria-woman-elopes-with-lover-leaves-three-year-old-daughter

जागृत भारत | बनकटा थाना | देवरिया(Deoria): जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला अपने ही रिश्ते के भाई के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बीते दो वर्षों से चोरी-छिपे प्रेम संबंध चल रहे थे, जो धीरे-धीरे गांव और परिवार में चर्चा का विषय बन गया।

सऊदी अरब में रहता है महिला का पति

महिला का पति रोज़गार के सिलसिले में सऊदी अरब में रहता है। वह संयुक्त परिवार में अपनी तीन साल की मासूम बेटी के साथ घर पर रह रही थी। इसी दौरान पति के चचेरे भाई का साला अक्सर घर आया-जाया करता था और यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।

जरूरत के बहाने मिलने-जुलने का सिलसिला

बताया जाता है कि महिला घरेलू जरूरतों का बहाना बनाकर युवक को बुलाने लगी। समय के साथ यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। अंततः महिला अपनी तीन वर्षीय बेटी को घर पर छोड़कर उसी युवक के साथ फरार हो गई।

सूचना मिलते ही विदेश से लौटा पति

महिला के फरार होने की सूचना जब सऊदी अरब में रह रहे उसके पति को मिली, तो वह तत्काल भारत लौट आया। घर पहुंचने पर बेटी को रोता देख और पत्नी के गायब होने की जानकारी मिलने से उसके होश उड़ गए।

थाने में दर्ज कराया अपहरण का मुकदमा

पति ने बनकटा थाने में पत्नी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बनकटा थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया कि दोनों की तलाश की जा रही है और उनका लोकेशन भी ट्रेस कर लिया गया है।

बिलखती बेटी, तलाश में जुटी पुलिस

घर में मां के बिना तीन साल की बच्ची लगातार रो रही है, जबकि पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस का कहना है कि महिला और युवक दोनों को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। युवक रिश्ते में महिला का भाई लगता है, जिस कारण मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

कन्नौज जेल में सुरक्षा का बड़ा फेल्योर: खाली वॉच टावर, नए साल की पार्टी और कंबलों की रस्सी से दो बंदी फरार

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!