Breaking News

देवरिया: पांच बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, पति ने अंबेडकर नगर में कराया उनका मंदिर में विवाह

Published on: December 7, 2025
devaria-wife-elopes-with-lover-husband-arranges-temple-marriage

जागृत भारत | देवरिया: जिले के भटनी कस्बे से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पांच बच्चों की मां ने अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ अंबेडकर नगर फरार हो गई। घटना के बाद पति ने स्वयं अंबेडकर नगर जाकर पत्नी को ढूंढा और उसके प्रेमी के साथ विवाह करवा दिया।

जानकारी के अनुसार, भटनी नगर पंचायत निवासी एक कबाड़ी की दुकान पर अंबेडकर नगर का युवक मजदूरी करता था। काम के दौरान महिला और युवक के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध स्थापित हो गया। यह संबंध इतना गहरा था कि महिला अपने पति और पांच बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ अंबेडकर नगर चली गई।

पत्नी के अचानक घर से गायब होने पर पति ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उसे पत्नी का ठिकाना अंबेडकर नगर में मिला। पति ने पत्नी से परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए वापस लौटने का अनुरोध किया, लेकिन महिला ने स्पष्ट मना कर दिया और कहा कि वह अब केवल अपने प्रेमी के साथ ही जीवन बिताना चाहती है।

पति ने इस स्थिति में कोई विवाद नहीं किया। सामाजिक कलह से बचने और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए, उसने अंबेडकर नगर के एक मंदिर में पत्नी का विवाह उसी युवक से करा दिया।

यह अनोखा मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग पति के इस फैसले पर आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं और इसे मजबूरी और बच्चों की भलाई के प्रतीक के रूप में देख रहे हैं। वहीं, पांच बच्चों के भविष्य को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है।

देवरिया: सड़क हादसे में घायल हरिओम सिंह की अस्पताल में मौत, पूरे क्षेत्र में शोक



Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

Raghav Chadha raised the issue in the Rajya Sabha.

राज्यसभा में राघव चड्ढा ने उठाया ‘रेफरल कमीशन’ का मुद्दा, बोले- मरीजों की जेब पर पड़ रहा है कट मनी सिस्टम का बोझ

Bangladesh Army Chief Mohammad

बांग्लादेश: सेना प्रमुख मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने के खिलाफ थे, पूर्व कानून सलाहकार का दावा

Spreading rapidly in the US

अमेरिका में तेजी से फैल रहा खतरनाक फंगस ‘कैंडिडा ऑरिस’, 27 राज्यों में मिले हजारों मामले; CDC ने जताई चिंता

Be it Jharkhand or Delhi

झारखंड हो या दिल्ली, हर जगह छात्रों के साथ कांग्रेस’, खरगे बोले- अमित शाह संसद में दें जवाब

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- ‘सपा ने जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी’

1 thought on “देवरिया: पांच बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, पति ने अंबेडकर नगर में कराया उनका मंदिर में विवाह”

Leave a Reply

error: Content is protected !!