Breaking News

शिकायत दर्ज होने के बाद रणवीर सिंह ने माफी मांगी: ‘कांतारा’ में देवी को भूत कहने पर धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप

Published on: December 2, 2025
ranveer-singh-mofi-kantara-devi-controversy

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में एक विवाद में घिर गए हैं। हिंदू जनजागृति समिति (HJS) ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें आरोप है कि रणवीर ने फिल्म फेस्टिवल के दौरान चावुंडी देवी का मजाक उड़ाया और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई।

रणवीर सिंह ने माफी मांगी

विवाद के बाद रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सार्वजनिक माफी जारी की। माफीनामे में उन्होंने लिखा:

“मेरा इरादा फिल्म कांतारा में ऋषभ की शानदार परफॉर्मेंस को उजागर करने का था। एक अभिनेता होने के नाते मैं जानता हूं कि उस सीन के लिए कितनी मेहनत लगी है और मैं उनका सम्मान करता हूँ। मैंने हमेशा देश की हर संस्कृति, परंपरा और आस्था का सम्मान किया है। अगर मेरी किसी बात से किसी की भावनाएं आहत हुई हों, तो मैं दिल से माफी चाहता हूँ।”

पणजी पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, HJS ने प्रमोद तुयेकर और दिलीप शेट्ये के माध्यम से पुणजी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने भारतीय दंड संहिता के तहत कार्रवाई की मांग की। संगठन का कहना है कि चावुंडी देवी को तुलु समुदाय का पवित्र कुल-देवता माना जाता है, और उनका अपमान समाज में अशांति पैदा कर सकता है।

समिति ने रणवीर सिंह से सार्वजनिक माफी के साथ यह वचन देने की भी मांग की कि भविष्य में वे ऐसे बयान या प्रदर्शन नहीं करेंगे। साथ ही, HJS ने IFFI आयोजकों से अपील की है कि वे एक आचार संहिता तैयार करें ताकि सार्वजनिक समारोहों में किसी भी देवता या धार्मिक परंपरा का मजाक न उड़ाया जाए।

क्यों हुआ विवाद?

रणवीर सिंह हाल ही में IFFI (इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया) में शामिल हुए थे। मंच पर उन्होंने फिल्म कांतारा के एक सीन में दिखाई गई चावुंडी देवी का मजाक उड़ाया।

अभिनेता ने फिल्म के डायरेक्टर और अभिनेता ऋषभ शेट्टी से कहा:

“ऋषभ, मैंने इसे थिएटर में देखा था। वो एक आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस थी, खासकर जब फीमेल घोस्ट (भूत) आपके शरीर में आती है।”

रणवीर सिंह ने इस कैरेक्टर की मिमिक्री करते हुए मंच पर मजाक किया। बाद में भी वीडियो में देखा गया कि वे मंच से उतरने के बाद ऋषभ शेट्टी के सामने चावुंडी देवी की मिमिक्री कर रहे थे।

सार्वजनिक प्रतिक्रिया

फिल्म फेस्टिवल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और रणवीर सिंह की आलोचना शुरू हो गई। कई यूजर्स ने कहा कि चावुंडी देवी एक देवी हैं, भूत नहीं, और मंच पर उनका मजाक करना अनुचित है।

रणवीर सिंह गूगल पर ट्रेंड

शिकायत और माफी के बाद, रणवीर सिंह सोशल मीडिया और गूगल सर्च पर ट्रेंड कर रहे हैं। दर्शक और नेटिज़न्स उनकी टिप्पणियों और माफी पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

हंसी का फुल डोज, महिमा चौधरी और संजय मिश्रा की रोमांटिक कॉमेडी ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का टीजर लॉन्च



Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Deoria GRP got a big

देवरिया जीआरपी को बड़ी सफलता: ट्रेनों और स्टेशन पर वारदात करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

High Court relief for Afzal Ansari

अफजल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक

Heated debate reignites over FCRA amendment

FCRA संशोधन पर फिर गरमाई बहस, विदेशी ईसाई संगठनों ने जताई चिंता; सरकार बोली- उद्देश्य सिर्फ पारदर्शिता

Attempt to perform Jalabhishek at the Taj Mahal

ताजमहल पर जलाभिषेक की कोशिश पर हंगामा, कांवड़ियों और पुलिस में नोकझोंक; राजेश्वर महादेव मंदिर में कराया गया पूजन

School van and Kanwariyas in Lucknow

लखनऊ में स्कूल वैन और कांवड़ियों की बाइक की टक्कर के बाद हंगामा, पथराव के आरोप; पुलिस ने बताया मामूली विवाद

Leave a Reply

error: Content is protected !!