Breaking News

लखनऊ: अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या, बशहरी गांव में सड़ी लाश मिली; मृतका पहले पति की हत्या के मामले में जेल जा चुकी थी

Published on: November 5, 2025
Husband gave a contract of 1 lakh rupees, got pregnant wife murdered

लखनऊ। माल थाना क्षेत्र के बशहरी गांव में आम के बाग में महिला का सड़ा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक महिला की पहचान सीतापुर संदना निवासी पूजा गुप्ता (35) के रूप में हुई। पुलिस को घटना स्थल पर महिला के कपड़े बिखरे और टूटी हुई चूड़ियां मिलीं, जिससे यह संदेह पैदा हुआ कि यह हत्या का मामला है।


 किसान ने पाया शव

3 नवंबर की सुबह बशहरी गांव के किसान राजपाल उर्फ होरी लाल जब ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे, तो झाड़ियों में दुर्गंध महसूस की। उन्होंने ग्राम प्रधान को सूचना दी, जिसने तुरंत पुलिस को अवगत कराया।


 पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी, हरकतें संदिग्ध लगीं

महिला के शव मिलने के लगभग 10 घंटे बाद, उसका दूसरा पति राजू दुबग्गा थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने उसकी हरकतों को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया।

पूजा गुप्ता पिछले दो साल से दुबग्गा मंडी के पास किराए के कमरे में अपने दूसरे पति राजू के साथ रह रही थी। जांच में पता चला कि उसकी पहली शादी संदना, सीतापुर के सुरेश से हुई थी, जिनकी हत्या करीब पांच साल पहले हुई थी। पूजा इस मामले में करीब डेढ़ साल जेल में बंद रही।


 हत्या से पहले संघर्ष के संकेत

घटनास्थल से मिली टूटी हुई चूड़ियां और अस्त-व्यस्त कपड़े यह संकेत देते हैं कि हत्या से पहले संघर्ष हुआ था। शव के शरीर पर गले, पेट, पीठ, चेहरे और हाथ-पैरों पर चोटों के निशान मिले। पुलिस का मानना है कि वारदात में एक से अधिक लोग शामिल थे।


 जांच जारी

डीसीपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे। फिलहाल पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है और सभी संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

लखनऊ में HSJ ज्वेलर्स से 3 करोड़ का सोना चोरी, बैक ऑफिस एग्जीक्यूटिव और पति फरार


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “लखनऊ: अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या, बशहरी गांव में सड़ी लाश मिली; मृतका पहले पति की हत्या के मामले में जेल जा चुकी थी”

Leave a Reply

error: Content is protected !!