Breaking News

शाहीन अफरीदी के घर डिनर के बाद श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलंका व असिथा फर्नांडो बीमार, तुरंत स्वदेश रवाना – ट्राई सीरीज से बाहर

Published on: November 18, 2025
Sri Lankan captains Charith Asalanka and Asitha Fernando fell ill after dinner at Shaheen

इस्लामाबाद: पाकिस्तान दौरे पर मौजूद श्रीलंका क्रिकेट टीम को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब कप्तान चरिथ असलंका और तेज गेंदाज असिथा फर्नांडो अचानक बीमार पड़ गए। दोनों खिलाड़ी रविवार शाम पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी के घर आयोजित टीम डिनर में शामिल हुए थे। डिनर के कुछ घंटे बाद ही दोनों को तेज बुखार, कमजोरी और असहजता की शिकायत हुई।

मेडिकल टीम ने तुरंत दोनों का चेकअप किया, लेकिन हालत में तुरंत सुधार न दिखने पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने रातोंरात फैसला लिया कि दोनों खिलाड़ियों को स्वदेश भेजा जाए। सोमवार सुबह दोनों विशेष उड़ान से कोलंबो रवाना हो गए।

ट्राई सीरीज से बाहर

  • चरिथ असलंका की जगह दासुन शनाका पाकिस्तान-जिम्बाब्वे-श्रीलंका टी20 ट्राई सीरीज में श्रीलंका टीम की कप्तानी करेंगे।
  • असिथा फर्नांडो के स्थान पर तेज गेंदबाज पवन रत्नायके को स्क्वाड में शामिल किया गया है।

पहले से विवादों में रहा दौरा श्रीलंका का यह पाकिस्तान दौरा शुरू से ही मुश्किलों भरा रहा है। 12 नवंबर को इस्लामाबाद में हुए आतंकवादी हमले के बाद टीम के कई खिलाड़ियों ने सुरक्षा कारणों से दौरा छोड़ने की इच्छा जताई थी। काफी मान-मनौव्वल और पाकिस्तानी सेना प्रमुख व गृह मंत्री के व्यक्तिगत सुरक्षा आश्वासन के बाद ही दौरा जारी रखा गया था। इसके बाद सभी मैच लाहौर से रावलपिंडी शिफ्ट कर दिए गए थे।

अब डिनर के बाद दो प्रमुख खिलाड़ियों की बीमारी ने टीम मैनेजमेंट की टेंशन एक बार फिर बढ़ा दी है। हालांकि श्रीलंका बोर्ड ने साफ किया है कि बाकी खिलाड़ी पूरी तरह स्वस्थ हैं और ट्राई सीरीज अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी।

क्रिकेट फैंस दोनों खिलाड़ियों के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

गोरखपुर में जल्द शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण, 392 करोड़ की लागत से मिलेगा पूर्वांचल को नया खेल केंद्र


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Imran Khan released from jail

इमरान खान को जेल से अस्पताल ले जाने का आदेश, पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Bangladesh on the Teesta dispute

तीस्ता विवाद पर बांग्लादेश के बदले सुर, मंत्री बोले- ‘भारत से दोस्ताना रिश्ते खराब नहीं करना चाहते’

Abhijeet Dipke from Lahore

लाहौर से अभिजीत दिपके के नाम चिट्ठी, पाकिस्तानी युवा ने लिखा- ‘आपका आंदोलन हमारे लिए नई उम्मीद’

On the extradition of Sheikh Hasina

शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर अड़ा बांग्लादेश, बोला- पहले भारत भेजे पूर्व PM को वापस, तभी तारिक रहमान आएंगे दिल्ली

Pakistan on the Indus Water Treaty

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की बढ़ी बेचैनी, पूर्व सैन्य अधिकारी ने माना- भारत के सामने कानूनी विकल्प सीमित

Indonesia struck by a 7.7 magnitude quake

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 38 लोगों की मौत; कई इमारतें ढहीं, सुनामी चेतावनी वापस

Leave a Reply

error: Content is protected !!