Breaking News

ओवैसी की पीएम मोदी से मांग: ‘56 इंच का सीना है तो 26/11 के गुनहगारों को पाकिस्तान से पकड़कर भारत लाएं’

Published on: January 4, 2026
asaduddin-owaisi-demand-to-pm-modi-26-11-terrorists-venezuela-trump-maduro

जागृत भारत | मुंबई: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के दावे के बाद भारत की राजनीति में भी बयानबाजी तेज हो गई है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कड़ा सवाल किया है। मुंबई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि अगर अमेरिका किसी दूसरे देश में कार्रवाई कर सकता है, तो भारत 26/11 आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड को पाकिस्तान से पकड़कर क्यों नहीं ला सकता।

ओवैसी ने पीएम मोदी का नाम लेते हुए कहा, “मोदी जी, आप कहते हैं कि आपका सीना 56 इंच का है। अगर ऐसा है तो 26/11 के गुनहगारों—चाहे वे मसूद अजहर हों या लश्कर-ए-तैयबा के अन्य आतंकी—उन्हें पकड़कर भारत लाइए। जब ट्रंप यह कर सकते हैं, तो आप क्यों नहीं कर सकते?”

ट्रंप के कदम का हवाला देकर सवाल

एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कराया और उन्हें अमेरिका ले जाया गया। ओवैसी ने कहा कि अगर अमेरिका ऐसा कदम उठा सकता है, तो भारत भी अपने दुश्मनों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर सकता है।

26/11 के दोषियों पर कार्रवाई की मांग

ओवैसी ने दोहराया कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड आज भी भारत की पहुंच से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता को सिर्फ भाषण नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहिए। “आप किसी से कम नहीं हैं मोदी जी, अपने 56 इंच के सीने को दिखाइए,” ओवैसी ने कहा।

वेनेजुएला घटनाक्रम के बाद भारत की प्रतिक्रिया

वेनेजुएला में अमेरिकी हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी की खबरों के बाद भारत सरकार ने भी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए भारतीय नागरिकों को वेनेजुएला की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है। मंत्रालय ने वहां रह रहे भारतीयों से भी सतर्क रहने और अपनी आवाजाही सीमित रखने को कहा है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच ओवैसी का बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है और सरकार से सीधे तौर पर आतंकवाद के मुद्दे पर सख्त कदम उठाने की मांग कर रहा है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई : आम्रपाली समूह की ₹99 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त, कोलकाता से मुंबई तक फैला नेटवर्क उजागर


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply