Breaking News

1 फरवरी से FASTag के लिए KYV प्रक्रिया खत्म: वाहन मालिकों को नहीं करने पड़ेंगे बार-बार अपडेट, बैंक करेंगे स्वतः डेटा वेरिफिकेशन

Published on: January 2, 2026
fastag-kyv-process-end-from-february-2026

1 फरवरी 2026 से नई कार, जीप और वैन के लिए FASTag जारी करते समय अब KYV (Know Your Vehicle) प्रक्रिया की जरूरत नहीं होगी। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने नई गाड़ियों के लिए KYV प्रक्रिया को बंद करने का फैसला लिया है।

नियमों में बदलाव के बाद पुराने FASTag वाले वाहन मालिकों को भी रूटीन KYV कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहले वाहन दस्तावेज सही होने के बावजूद वेरिफिकेशन में देरी की शिकायतें आम थीं। नई व्यवस्था से यूजर्स को बार-बार दस्तावेज जमा कराने या अपडेट कराने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।


अब सिर्फ शिकायत पर ही होगी जांच

अथॉरिटी ने स्पष्ट किया है कि KYV प्रक्रिया को पूरी तरह समाप्त नहीं किया गया है, बल्कि इसे आवश्यकता-आधारित बना दिया गया है। यानी, FASTag का गलत इस्तेमाल, गलत वाहन पर टैग लगाने, या टैग लूज होने जैसी शिकायत आने पर ही KYV मांगा जाएगा। सामान्य रूप से कार्य कर रहे FASTag के लिए किसी अतिरिक्त दस्तावेज की मांग नहीं की जाएगी।


बैंक करेंगे वाहन पोर्टल से ऑटो वेरिफिकेशन

FASTag जारी करने वाले बैंकों को अब टैग एक्टिव करने से पहले वाहन पोर्टल के सरकारी डेटाबेस से गाड़ी की जानकारी का प्री-वैलिडेशन करना होगा। इससे ग्राहक को अलग से वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल नहीं होना पड़ेगा और पूरी प्रणाली अधिक पारदर्शी व ऑटोमेटेड बनेगी।


टोल पर FASTag पेमेंट होगा और भी तेज

NHAI अधिकारियों के अनुसार, यह बदलाव सड़क उपयोगकर्ताओं का समय बचाने के लिए किया गया है। कई बार KYV पेंडिंग होने के कारण टोल प्लाजा पर भुगतान में दिक्कतें आती थीं। नई गाइडलाइन लागू होने के बाद टोल प्लाजा पर भुगतान प्रक्रिया और भी सहज और बिना रुकावट के हो जाएगी।


Best Camera Phones 2025: इन 5 फोन्स ने बदल दिया मोबाइल फोटोग्राफी का खेल


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!