Breaking News

बुलंदशहर: पति ने पत्नी का गला काटकर किया हमला, सास को भी मारने की कोशिश, हालत गंभीर

Published on: September 21, 2025
husband-attacks-wife-by-slitting-her-throat
जागृत भारत, बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के धमेड़ा अड्डा स्थित नई बस्ती में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक सिरफिरे पति ने ससुराल पहुंचकर पत्नी पर चाकू से हमला कर उसका गला काट दिया। आरोपी ने सास पर भी जानलेवा हमला करने की कोशिश की। घटना में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैसे हुई वारदात?

जानकारी के मुताबिक, आरोपी जाहिद अपनी पत्नी मुस्कान के मायके पहुंचा था। वहां उसकी साली ने उसे पानी दिया और फिर कमरे से बाहर चली गई। कुछ देर बाद कमरे से जोरदार चीख सुनाई दी। जब मुस्कान की बहन खुशबू कमरे में पहुंची तो देखा कि जीजा ने चाकू से बहन के गले और छाती पर हमला कर दिया है।

शोर सुनकर मुस्कान की मां शबनम भी कमरे में पहुंचीं और बेटी को बचाने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने गुस्से में सास के बाल पकड़कर उन पर भी चाकू से हमला करने का प्रयास किया। तभी खुशबू ने चिमटे से आरोपी पर वार कर दिया, जिससे उसके हाथ से चाकू गिर गया।

इसे भी पढ़ें: देवरिया: सपा नेता परवेज आलम का आरोप – “विधायक धार्मिक उन्माद फैलाकर विकास के मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं”

फरार हुआ आरोपी

हथियार गिरने के बाद आरोपी जाहिद मौके से फरार हो गया। वहीं गंभीर रूप से घायल मुस्कान को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

इसे भी पढ़ें: सावधान! यूपी में चोरों का कहर, एक ही रात में दो घरों से 10 लाख के जेवरात और नकदी गायब

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

fatehpur-temple-tomb-dispute-next-hearing-22-december

फतेहपुर मंदिर–मकबरा विवाद: अब 22 दिसंबर को होगी अहम सुनवाई, जानिए 18 साल पुराने विवाद की पूरी टाइमलाइन

dense-fog-road-accidents-up-dme-epe-multiple-vehicles-collide

यूपी में घना कोहरा बना आफत: डीएमई और EPE पर 37 से ज्यादा वाहन टकराए, हापुड़-गाजियाबाद हाईवे पर भीषण हादसे, 25 से अधिक घायल

up-waqf-property-digital-registration-number-one

यूपी बना देश में नंबर-1: वक्फ संपत्तियों के डिजिटल पंजीकरण में रिकॉर्ड, शिया में लखनऊ और सुन्नी में बाराबंकी अव्वल

up-electricity-connection-fixed-charge-150-kw-relief

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 150 किलोवाट तक के कनेक्शन का शुल्क होगा फिक्स; जानिए क्या होंगे बदलाव

jaunpur-son-killed-parents-silbatta-gomti-river

यूपी | जौनपुर में इकलौते बेटे ने सिलबट्टे से सिर कूचकर मां-बाप की हत्या, शव बोरे में भरकर नदी में फेंके; ऐसे खुला राज

mathura-expressway-accident-delhi-agra-bus-fire

दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: मथुरा में कई बसों में लगी आग, जनहानि की आशंका

Leave a Reply