Breaking News

यूपी में भाजपा के भीतर घमासान! जाति विशेष विधायकों की बैठक पर अखिलेश का हमला, बोले– हार तय देख विद्रोह पर उतरी भाजपा

Published on: December 28, 2025
up-bjp-mlas-meeting-akhilesh-yadav-attack-sir-voter-cut-controversy

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश की राजनीति में भाजपा के भीतर बढ़ती कलह को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा हमला बोला है। हाल ही में भाजपा के कुछ जाति विशेष के विधायकों द्वारा की गई बैठक को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि यह कोई सामान्य बैठक नहीं बल्कि आने वाली हार की बौखलाहट का संकेत है।

भाजपा विधायकों की बैठक नहीं, हार की स्वीकारोक्ति : अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के विधायकों में यह बात फैल चुकी है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान प्रदेश में करीब 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कट चुके हैं। मुख्यमंत्री स्वयं यह स्वीकार कर चुके हैं कि इनमें से 85 से 90 प्रतिशत वोट भाजपा के समर्थकों के थे

उन्होंने दावा किया कि इसका सीधा असर हर विधानसभा क्षेत्र पर पड़ा है, जहां औसतन भाजपा के 61 हजार वोट कम हो गए हैं। ऐसे में भाजपा सरकार आगामी चुनाव में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी।

आपसी लड़ाई खुलकर आई सामने

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा के भीतर चल रही यह लड़ाई अब बंद कमरों से निकलकर खुलेआम नोटिस, बयानबाजी और अलग-अलग बैठकों के रूप में सामने आ रही है। विधायक यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि सरकार और संगठन उनकी नहीं सुन रहा और उनके क्षेत्र के काम ठप पड़े हैं।

भाजपा की अंदरूनी राजनीति उजागर

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार एक ओर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पंचायतों को पुलिस के बल पर रोकती है, वहीं दूसरी ओर सीधे जाति के नाम पर हो रही बैठकों पर चुप्पी साध लेती है। यह दोहरा रवैया भाजपा की सच्चाई को उजागर करता है।


सपा मुख्यालय में मनाई गई महाराजा खेत सिंह खंगार की जयंती

प्रदेश समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर शनिवार को वीर शिरोमणि महाराजा खेत सिंह खंगार की जयंती सादगी के साथ मनाई गई।
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि महाराजा खेत सिंह खंगार महान योद्धा और कुशल प्रशासक थे, जिन्होंने पृथ्वीराज चौहान के साथ कई युद्ध लड़े। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी नेता उपस्थित रहे।


ओबीसी आरक्षण से छेड़छाड़ का आरोप

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा जारी चार नई भर्तियों—

  • पशु चिकित्सक

  • स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी

  • चिकित्सा अधिकारी (यूनानी)

  • चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद)

में ओबीसी के 183 पद घटा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार न तो 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले में सुप्रीम कोर्ट में ईमानदारी से पैरवी करती है और न ही आरक्षण के मुद्दे पर साफ नीयत दिखाती है।

यूपी में SIR का बड़ा खुलासा: लखनऊ में सबसे ज्यादा 30% वोट कटे, 31 दिसंबर को जारी होगी कच्ची मतदाता सूची

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Regarding the demand for exemption from TET

TET से छूट की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को सौंपा ज्ञापन

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raja Raghuvanshi Honeymoon Murder Case

राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस: गिरफ्तारी के लिखित कारण पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, मामला बड़ी बेंच को भेजने के संकेत

10 million new ration cards will be issued in Bihar.

बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध लक्ष्य

Leave a Reply

error: Content is protected !!