जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में 29 दिसंबर की शाम युवक अलमास सिद्दीकी उर्फ अज्जू की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों—रमजान, अरमान और सूरज रावत—को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है।
छेड़छाड़ के विरोध में पैदा हुई रंजिश
DCP दक्षिणी निपुण अग्रवाल के अनुसार, अलमास की ममेरी बहन को गांव का रमजान लंबे समय से परेशान कर रहा था। कुछ समय पहले बहन ने यह बात अलमास को बताई, जिसके बाद लगभग 20 दिन पहले अलमास ने रमजान की पिटाई कर दी थी। इसी बात को लेकर रमजान उसके खिलाफ रंजिश पालने लगा और प्रतिशोध में हत्या की साजिश रची।
पार्टी के बहाने बुलाया, नहर किनारे हत्या
29 दिसंबर की शाम अलमास अपनी मां से यह कहकर निकला कि वह कुछ देर में वापस आकर खाना खाएगा, लेकिन लौटकर नहीं आया। परिजन ने अगली सुबह उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसके कुछ ही समय बाद मऊ नहर पुल के पास कीचड़ में उसका शव मिला। चेहरे पर कई गहरे घाव थे।
पुलिस के मुताबिक, रमजान और उसका साथी अरमान, दोनों पेशे से कसाई हैं। रमजान ने फोन कर अलमास को पार्टी के बहाने अपनी दुकान पर बुलाया। वहां सूरज रावत भी मौजूद था। तीनों आरोपी अलमास को दो मोटरसाइकिलों से लेकर पहले अतरौली पहुंचे, लेकिन आसपास लोगों को देखकर वे योजना को अंजाम नहीं दे पाए और वापस लौट आए।
यूकेलिप्टस के डंडे से मारकर उतारा मौत के घाट
इसके बाद आरोपी उसे लेकर मऊ बड़ी नहर की पटरी पर पहुंचे, जहां आसपास कोई नहीं था। मौका मिलते ही अरमान ने पास में पड़े एक मजबूत यूकेलिप्टस के डंडे से अलमास के सिर पर जोरदार वार किया। वह तत्काल बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद तीनों ने मिलकर उसे घसीटकर नीचे ले गए और लाठी-डंडों से चेहरे व सिर पर वार करते हुए उसकी हत्या कर दी।
12 घंटे में खुलासा
पुलिस ने तकनीकी व मैदानी जांच के आधार पर रमजान, अरमान और सूरज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में पूरा घटनाक्रम स्वीकार किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
लखनऊ: धारदार हथियार से युवक की हत्या, सिर और चेहरे पर किए गए वार; गुमशुदगी दर्ज कराने के कुछ घंटे बाद मिला शव
➤ You May Also Like





Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































![India sent [aidsupplies] to Afghanistan.](https://jagrutbharat.com/wp-content/uploads/2026/06/India-sent-aidsupplies-to-Afghanistan.webp)






