Breaking News

यूपी मौसम अलर्ट : कोहरे की चादर में लिपटा यूपी, 25 दिसंबर से चलेगी पहाड़ों की पछुआ हवा; कई जिलों में स्कूल बंद

Published on: December 23, 2025
up-weather-fog-cold-wave-orange-alert-school-closed

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। घना कोहरा और धुंध आम जनजीवन को प्रभावित कर रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और गलन बढ़ने की चेतावनी दी है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई, जिससे दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई।

घने कोहरे से कई जिलों में दृश्यता शून्य

सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई, लेकिन कोहरे का प्रकोप बना रहा। आगरा, अयोध्या, प्रयागराज और कानपुर जैसे बड़े शहरों में सुबह दृश्यता शून्य तक पहुंच गई, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

25 दिसंबर से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी गलन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मंगलवार को पूर्वी और मध्य यूपी में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की बढ़त संभव है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होगा और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण 25 दिसंबर से उत्तर-पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे प्रदेश में गलन और ठंड तेजी से बढ़ेगी।

कहां कितनी रही दृश्यता और तापमान

सोमवार सुबह लखनऊ, बहराइच, इटावा, मुरादाबाद और फर्रुखाबाद में दृश्यता मात्र 20 मीटर दर्ज की गई। बरेली-शाहजहांपुर में 25 मीटर और मेरठ में 30 मीटर तक दृश्यता रही। बाराबंकी में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश की सबसे ठंडी रात दर्ज हुई, जबकि वाराणसी में 15.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा दिन रहा।

18 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रयागराज, कानपुर नगर और तराई क्षेत्रों समेत 18 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, वाराणसी और सुल्तानपुर सहित 10 जिलों में पारे में भारी गिरावट के साथ शीत दिवस की चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में अत्यधिक घना कोहरा

कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

इन जिलों में अति शीत दिवस का खतरा

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर समेत आसपास के इलाकों में दिन के तापमान में भारी गिरावट के आसार हैं।

सर्दी के चलते कई जिलों में स्कूल बंद

ठंड और कोहरे को देखते हुए शाहजहांपुर, अंबेडकरनगर, रायबरेली और सुल्तानपुर में कक्षा आठ तक के स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं कानपुर, उन्नाव सहित कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

लखनऊ में फिर लौटेगी गलन

राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता 20 मीटर तक सिमट गई थी। दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार रात से फिर तेज गलन लौटेगी। पहाड़ों की ठंडी हवाओं के असर से ठंड में अचानक इजाफा होगा।

देवरिया: सलेमपुर में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Second Monday of Sawan

देवरिया: सावन के दूसरे सोमवार को नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर

Deoria POCSO Act cases

देवरिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मलसी चौराहे से बघौचघाट पुलिस ने दबोचा

Abhishek Banerjee abroad

अभिषेक बनर्जी ने विदेश में आंखों के इलाज की अनुमति न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

SP-BSP regarding PDA

PDA को लेकर सपा-बसपा में जुबानी जंग तेज, आकाश आनंद बोले- ‘सपा का असली मतलब पब्लिक डराओ अभियान’

Pakistani flags in Kushinagar

कुशीनगर में पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

China in the South China Sea conflict

दक्षिण चीन सागर संघर्ष में चीन ने एक साल बाद मानी 2 सैनिकों की मौत, फिलीपींस से टकराव में गई थी जान

Leave a Reply

error: Content is protected !!