Breaking News

देवरिया: पंचायत चुनाव से पहले डुप्लीकेट वोटरों का सत्यापन पूरा, 46 हजार से अधिक नाम हटाए जाएंगे

Published on: November 28, 2025
deoria-rudrapur-duplicate-voters-verification-2025

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जिले में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत राज्य निर्वाचन आयोग ने डुप्लीकेट वोटरों के सत्यापन में 73 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर लिया है। 16 ब्लॉकों में से अब तक 3,95,926 डुप्लीकेट वोटरों का सत्यापन किया गया, जिसमें 46,319 लोगों के नाम अवैध पाए गए हैं और इन्हें मतदाता सूची से बाहर किया जा रहा है। अभी 1,05,960 लोगों का सत्यापन शेष है, जिसके बाद यह संख्या और बढ़ सकती है।

सत्यापन रिपोर्ट अपलोड होने के बाद पांच दिसंबर को पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिला प्रशासन पंचायत चुनाव से पहले ऑनलाइन डाटा में पकड़े गए डुप्लीकेट वोटरों की जाँच और सत्यापन कर रहा है।

सर्वे के अनुसार, भलुअनी, सलेमपुर, रुद्रपुर और देसही ब्लॉकों में 80 प्रतिशत से अधिक सत्यापन रिपोर्ट अपलोड की जा चुकी है, जबकि देवरिया सदर, बैतालपुर, पथरदेवा और भागलपुर में 57 प्रतिशत रिपोर्ट अपलोड की गई है। अब तक हुए सर्वे में भलुअनी ब्लॉक में सबसे अधिक 7,951 अवैध डुप्लीकेट वोटर पाए गए हैं, वहीं पथरदेवा में सबसे कम 492 अवैध वोटर मिले।

राज्य निर्वाचन आयोग ने पांच दिसंबर तक सत्यापन रिपोर्ट सबमिट करने की अंतिम तारीख तय की है। इसके बाद ग्राम पंचायतवार डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या और उनके वैध या अवैध होने की पुष्टि स्पष्ट हो जाएगी।

देवरिया: शिक्षामित्र और बीएलओ रंजू देवी की मौत, परिजनों ने लगाया प्रशासनिक दबाव का आरोप


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Second Monday of Sawan

देवरिया: सावन के दूसरे सोमवार को नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर

Deoria POCSO Act cases

देवरिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मलसी चौराहे से बघौचघाट पुलिस ने दबोचा

Abhishek Banerjee abroad

अभिषेक बनर्जी ने विदेश में आंखों के इलाज की अनुमति न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

SP-BSP regarding PDA

PDA को लेकर सपा-बसपा में जुबानी जंग तेज, आकाश आनंद बोले- ‘सपा का असली मतलब पब्लिक डराओ अभियान’

Pakistani flags in Kushinagar

कुशीनगर में पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

China in the South China Sea conflict

दक्षिण चीन सागर संघर्ष में चीन ने एक साल बाद मानी 2 सैनिकों की मौत, फिलीपींस से टकराव में गई थी जान

Leave a Reply

error: Content is protected !!