Breaking News

देवरिया में नए साल के पहले दिन खूनखराबा: थाना तरकुलवा क्षेत्र में नशे में धुत युवक ने बाइक सवार के पेट में घोंपा चाकू, हालत गंभीर

Published on: January 1, 2026
deoria-new-year-knife-attack-drunk-youth

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जिले के थाना तरकुलवा क्षेत्र में नए साल के पहले ही दिन कानून-व्यवस्था को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। नशे की हालत में एक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद बाइक सवार के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सुबह काम से निकले थे संतोष यादव

थाना तरकुलवा क्षेत्र के दुबे टोला गांव निवासी संतोष यादव (45) पुत्र स्वर्गीय रामवृक्ष यादव बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8:30 बजे किसी निजी कार्य से बाइक से बालपुर श्रीनगर चौराहे की ओर जा रहे थे।

शराब की दुकान के सामने रोकी गई बाइक

जब संतोष यादव तरकुलवा नगर पंचायत अंतर्गत देवरिया-कसया मार्ग पर स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास देशी शराब की दुकान के सामने पहुंचे, तभी नशे की हालत में थाना तरकुलवा क्षेत्र के बालपुर गांव निवासी अमरजीत गुप्ता पुत्र अनिरुद्ध सड़क पर खड़ा होकर उनकी बाइक रोकने लगा।

विरोध करने पर चाकू से किया हमला

संतोष यादव जब बाइक लेकर आगे बढ़ने लगे तो आरोपी उनसे उलझ गया। इसी दौरान उसने अपनी जेब से चाकू निकालकर संतोष यादव के पेट में घोंप दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे।

अंतड़ी बाहर निकलने से हालत बेहद नाजुक

हमले में घायल संतोष यादव की अंतड़ी पेट से बाहर निकल आई, जिससे उनकी हालत अत्यंत गंभीर हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया।

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

देवरिया मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।

आरोपी गिरफ्तार, थाना तरकुलवा पुलिस कर रही कार्रवाई

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक नशे की हालत में था। उसे थाना तरकुलवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

इलाके में दहशत, लोगों ने जताई नाराजगी

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने शराब की दुकान के आसपास बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

लखनऊ में बहन से छेड़छाड़ के विरोध पर युवक की हत्या: 12 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Regarding the demand for exemption from TET

TET से छूट की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को सौंपा ज्ञापन

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raja Raghuvanshi Honeymoon Murder Case

राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस: गिरफ्तारी के लिखित कारण पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, मामला बड़ी बेंच को भेजने के संकेत

10 million new ration cards will be issued in Bihar.

बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध लक्ष्य

Leave a Reply

error: Content is protected !!