Breaking News

मणिपुर में फिर हिंसा, असम राइफल्स पर हमला – 2 जवान शहीद, 5 घायल

Published on: September 20, 2025
Violence erupts again in Manipur
जागृत भारत: मणिपुर में कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर हालात बिगड़ गए हैं। शुक्रवार शाम उपद्रवियों ने असम राइफल्स के जवानों को ले जा रहे एक ट्रक पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में 2 जवान शहीद हो गए, जबकि कम से कम 5 जवान घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार यह घटना बिष्णुपुर जिले के नांबोल सबल लेइकाई इलाके में हुई, जो चुराचांदपुर और इंफाल के बीच स्थित है।

सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदूकधारियों ने इंफाल से बिष्णुपुर जा रहे जवानों के वाहन को निशाना बनाया। हमला करीब शाम 6 बजे हुआ। घायल जवानों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।

पीएम मोदी के दौरे के बाद हमला

गौरतलब है कि यह हमला उस समय हुआ है जब महज एक हफ्ता पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर का दौरा किया था। मई 2023 में हिंसा भड़कने के बाद यह उनकी पहली यात्रा थी। इस दौरान उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, हिंसा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और शांति बनाए रखने की अपील भी की थी। पीएम ने मणिपुर को “हौसले और हिम्मत की धरती” बताते हुए सभी पक्षों से आपसी भाईचारे की अपील की थी।

इसे भी पढ़ें: रायबरेली: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, 10 दिन में 8 बोगियों के शीशे टूटे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

cm-yogi-up-diwas-message-new-uttar-pradesh

यूपी दिवस पर सीएम योगी का संदेश: ‘नया उत्तर प्रदेश बना नए भारत की प्रगति का पथ-प्रदर्शक’

up-weather-update-western-disturbance-hailstorm-alert

यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज: पश्चिमी विक्षोभ से ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से गिरेगा तापमान

congress-election-campaign-up-sitapur-mega-rallies-rahul-priyanka

यूपी में चुनावी रण में उतरी कांग्रेस, सीतापुर से महारैलियों का शंखनाद; राहुल-प्रियंका और खरगे भी संभालेंगे मोर्चा

deoria-mazar-dispute-allahabad-high-court-status-quo-order

देवरिया मजार विवाद में हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, 5 हफ्ते तक यथास्थिति, अपील पर जल्द फैसला करने के निर्देश

up-gaurav-samman-2026-shubanshu-shukla-alkh-pandey

यूपी दिवस पर पांच दिग्गजों को मिलेगा यूपी गौरव सम्मान, शुभांशु शुक्ला सहित हर विजेता को 11 लाख रुपये का पुरस्कार

amit-shah-up-diwas-2026-lucknow-visit

यूपी दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे अमित शाह, दोपहर 2:30 बजे तक लखनऊ पहुंचेंगे; राजनीतिक हलचल भी तेज

Leave a Reply