Breaking News

देवरिया: मेडिकल स्टोर संचालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, विधायक के हस्तक्षेप पर पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

Published on: December 8, 2025
deoria-minor-girl-assault-medical-store-owner-arrested

जागृत भारत | देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर मामला सामने आया है। किशोरी अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी और अकेले दवा लेने के लिए दुकान पर पहुंची थी, तभी यह घटना घटी।

आरोप है कि वकीलगंज चौराहे पर स्थित मेडिकल स्टोर संचालक इमरान पुत्र अब्दुल रहमान ने मौका पाकर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और जबरदस्ती करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया। बाद में स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना के बाद पुलिस की सुस्ती और मामले को दबाने की कोशिश को लेकर क्षेत्र में भारी नाराज़गी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना था कि गौरीबाजार पुलिस प्रारंभिक चरण में कार्रवाई से बचती हुई दिख रही थी, जिससे आक्रोश बढ़ गया।

इसी बीच देवरिया सदर से भाजपा विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत थाना प्रभारी से बात की और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।


देवरिया: बनकटा में बाइक हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Clutches of law after 27 years

27 साल बाद कानून के शिकंजे में आया दोहरे हत्याकांड का आरोपी, पहचान बदलकर भोपाल में ‘जमील’ बनकर रह रहा था

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Regarding the demand for exemption from TET

TET से छूट की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को सौंपा ज्ञापन

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raja Raghuvanshi Honeymoon Murder Case

राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस: गिरफ्तारी के लिखित कारण पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, मामला बड़ी बेंच को भेजने के संकेत

Leave a Reply

error: Content is protected !!