Breaking News

कुशीनगर: सोशल मीडिया दबाव और जनचर्चा के बाद चोरी हुआ नवजात सुरक्षित बरामद, आरोपी महिला फरार

Published on: November 28, 2025
kushinagar-stolen-baby-recovered-pradhan-police

जागृत भारत | कुशीनगर में चोरी हुए नवजात शिशु को सोशल मीडिया पर बढ़ते दबाव और लोगों की सक्रियता के बाद सुरक्षित बरामद कर लिया गया। आरोप है कि बच्चे को चोरी करने वाली महिला नवजात को अपने घर छोड़कर फरार हो गई थी। मामले में लगातार सामने आ रही खबरों और पोस्टों ने पुलिस जांच को नया दिशा दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला की दयादिन ने परिस्थितियों की गंभीरता को समझते हुए नवजात को गांव के ग्राम प्रधान को सौंप दिया। ग्राम प्रधान ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम ने मनिकौरा इलाके में अभियान चलाते हुए नवजात को सकुशल बरामद कर लिया।

परिवार और इलाके में राहत
नवजात के सुरक्षित मिल जाने से परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस अब आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश बना रही है। अधिकारियों का कहना है कि महिला के पकड़े जाने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि उसने नवजात को चोरी क्यों किया।

कुशीनगर में चुनावी तैयारी के बीच खतरा: मतपेटिका गोदाम में मिले विशाल अजगर और कोबरा

अस्पताल में भी खुशी का माहौल
अस्पताल प्रशासन ने बच्चे की सुरक्षित वापसी पर संतोष जताया। एसएनसीयू वार्ड के डॉक्टर और कर्मचारियों ने बताया कि पिछले 30 घंटे बेहद तनावपूर्ण रहे। नवजात के मिलते ही अस्पताल में भी खुशी का माहौल देखने को मिला।

पीड़ित परिवार ने मीडिया, पुलिस और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। नवजात के पिता प्रदीप चौधरी ने कहा, “हमारा बच्चा मिल गया, यही सबसे बड़ा सुख है। दैनिक भास्कर और प्रशासन का धन्यवाद।”

जांच के आदेश
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने एडीएम आशुतोष कुमार के नेतृत्व में मजिस्ट्रेटीयल जांच के आदेश दिए हैं। टीम अस्पताल की सुरक्षा, स्टाफ की भूमिका और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी।

गुरुवार रात करीब 9 बजे आई नवजात की सुरक्षित बरामदगी की खबर पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई।

कुशीनगर में सड़क हादसा: हरका चौराहे पर अज्ञात वाहन से दो दोस्तों की मौत, दोनों युवक गांव में लोकप्रिय थे


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!