Breaking News

घने कोहरे का असर: गोरखपुर एयरपोर्ट पर 7 फ्लाइट्स लेट, ट्रेनों की रफ्तार भी थमी

Published on: December 24, 2025
gorakhpur-airport-fog-flight-train-delay-news

जागृत भारत | गोरखपुर(Gorakhpur): गोरखपुर में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण हवाई और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। कम विजिबिलिटी की वजह से एयरपोर्ट पर 7 फ्लाइट्स अपने तय समय से आधे घंटे से लेकर 4 घंटे तक देरी से संचालित हुईं। लगातार बदलते फ्लाइट शेड्यूल के चलते टर्मिनल बिल्डिंग में दिनभर अव्यवस्था और भारी भीड़ देखने को मिली।

यात्री अपनी फ्लाइट का सही स्टेटस जानने के लिए बार-बार इन्क्वायरी काउंटर पर पहुंचते नजर आए। सबसे ज्यादा असर दिल्ली, मुंबई और कोलकाता रूट की फ्लाइट्स पर पड़ा। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम होने से विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ प्रभावित हुए।

train-delay-news

15 घंटे तक लेट रहीं ट्रेनें

कोहरे का असर रेल परिचालन पर भी साफ दिखा। दिल्ली और बिहार रूट की कई ट्रेनें 6 से 15 घंटे तक की देरी से गोरखपुर पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

लेट ट्रेनों की सूची:

  • गोरखधाम एक्सप्रेस: 13 घंटे लेट
  • वैशाली एक्सप्रेस: 6 घंटे लेट
  • नई दिल्ली–बरौनी स्पेशल (02564): 15 घंटे लेट
  • बरौनी–नई दिल्ली स्पेशल (02563): 13 घंटे लेट
  • गरीब रथ एक्सप्रेस: 8 घंटे लेट
  • भागलपुर–गांधीनगर स्पेशल: 8 घंटे 27 मिनट लेट
  • मथुरा–छपरा एक्सप्रेस: 6 घंटे लेट
  • बाघ एक्सप्रेस: 12 घंटे लेट
  • गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस: लगभग 12 घंटे लेट

7 फ्लाइट्स भी रहीं प्रभावित

लेट फ्लाइट्स का विवरण:

  • दिल्ली से आने वाली फ्लाइट: 10:50 की जगह 3:21 बजे पहुंची
  • इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट: 11:40 की जगह 12:42 बजे पहुंची
  • मुंबई से आने वाली फ्लाइट: 3:20 की जगह 6:14 बजे पहुंची
  • दिल्ली जाने वाली फ्लाइट: 11:30 की जगह 4:14 बजे रवाना हुई
  • दिल्ली जाने वाली दूसरी फ्लाइट: 12:10 की जगह 1:27 बजे उड़ी
  • कोलकाता जाने वाली फ्लाइट: 3:50 की जगह 4:43 बजे रवाना हुई
  • मुंबई जाने वाली फ्लाइट: 4:00 की जगह 7:15 बजे उड़ी

टर्मिनल में दिनभर रही अव्यवस्था

लगातार डिले के कारण वेटिंग लाउंज, चेक-इन काउंटर और डिपार्चर गेट्स के आसपास यात्रियों की भारी भीड़ बनी रही। परिवार और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। फ्लाइट टाइम को लेकर बनी अनिश्चितता ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी।

एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से यात्रियों को लगातार अनाउंसमेंट्स और अपडेट्स दिए जाते रहे, लेकिन खराब मौसम के कारण पूरे दिन संचालन सामान्य नहीं हो सका। अधिकारियों के अनुसार, मौसम साफ होने के बाद ही फ्लाइट और ट्रेन संचालन के सामान्य होने की संभावना है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश : विदेश भेजने के नाम पर ठगी बर्दाश्त नहीं, फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर सख्त कार्रवाई करें


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Second Monday of Sawan

देवरिया: सावन के दूसरे सोमवार को नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर

Deoria POCSO Act cases

देवरिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मलसी चौराहे से बघौचघाट पुलिस ने दबोचा

Abhishek Banerjee abroad

अभिषेक बनर्जी ने विदेश में आंखों के इलाज की अनुमति न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

SP-BSP regarding PDA

PDA को लेकर सपा-बसपा में जुबानी जंग तेज, आकाश आनंद बोले- ‘सपा का असली मतलब पब्लिक डराओ अभियान’

Pakistani flags in Kushinagar

कुशीनगर में पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

China in the South China Sea conflict

दक्षिण चीन सागर संघर्ष में चीन ने एक साल बाद मानी 2 सैनिकों की मौत, फिलीपींस से टकराव में गई थी जान

1 thought on “घने कोहरे का असर: गोरखपुर एयरपोर्ट पर 7 फ्लाइट्स लेट, ट्रेनों की रफ्तार भी थमी”

Leave a Reply

error: Content is protected !!