Breaking News

पथरदेवा में ‘भारत एक खोज’ युवा सम्मान प्रतियोगिता: मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल, मेडल और प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित

Published on: October 13, 2025
pathardewa-bharat-ek-khoj-yuva-samman-competition-deoria

मुख्य बिंदु (Highlights)

  • अखंड भारत सेवा ट्रस्ट ने बघौचघाट बजरहा में आयोजित किया सम्मान समारोह
  • शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और रोजगार पर जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य
  • अव्वल छात्र सत्यम यादव को साइकिल, अभय सिंह को मेडल व पंखा मिला
  • परवेज आलम ने कहा — “युवा ही देश का भविष्य हैं, ऐसे आयोजनों से आत्मविश्वास बढ़ता है”
  • कार्यक्रम में दिव्यांगजन, अभिभावक और कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

देवरिया जिले के पथरदेवा विकास खंड के बघौचघाट बजरहा में अखंड भारत सेवा ट्रस्ट द्वारा ‘भारत एक खोज युवा सम्मान ज्ञान प्रतियोगिता’ का पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और रोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

समारोह के दौरान सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अव्वल अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल, कॉपी-कलम और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परवेज आलम (पूर्व प्रत्याशी, पथरदेवा) ने कहा —

“शिक्षा और खेल जैसे क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित करना एक सराहनीय पहल है। इससे बच्चों का मनोबल बढ़ता है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।”

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सत्यम यादव को साइकिल,
द्वितीय स्थान पर रहे अभय सिंह को मेडल और पंखा,
जबकि तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सोनी गौड़ सहित अन्य छात्र-छात्राओं को ‘मेरी पहली पुस्तक’, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का संचालन सफ़ीउल्लाह अंसारी ने किया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी बलिंद्र कुशवाहा ने निभाई।
उन्होंने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बलिंदर सिंह कुशवाहा, आजाद अंसारी, प्रबंधक मुकेश कुशवाहा, शहाबुद्दीन, विवेक सिंह, व्यास ठाकुर, हामिद वारसी, चंचल ठाकुर, एहसानुल्लाह सिद्दीकी, विजय कुशवाहा, वाजिद अली, राम नगीना कुशवाहा, जमशेद आलम, रमेश तिवारी, संदेश प्रसाद, विष्णु प्रसाद, टीपू खान और समुचित कुशवाहा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन “शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है” के संदेश के साथ हुआ।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया श्री सदावृक्ष सरस्वती फार्मेसी कॉलेज का उद्घाटन, बोले— “आत्मनिर्भर भारत हमारा संकल्प”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

kushinagar-andhvishwas-mahila-dain-banaakar-pitai

कुशीनगर: महिला को ‘डायन’ बताकर ससुर-देवर ने पीटा, बीमार बच्चे के इलाज की जगह जादू-टोने का शक; ईंट से हमला

nitish-kumar-hijab-controversy-ayush-doctor-bihar

नवनियुक्त आयुष डॉक्टर का हिजाब खींचने पर विवादों में घिरे सीएम नीतीश कुमार, विपक्ष ने साधा निशाना

kushinagar-red-hills-group-income-tax-raid-alamgir-ansari

कुशीनगर में रेड हिल्स ग्रुप पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, मालिक आलमगीर अंसारी के ठिकानों पर छापेमारी

salempur-deoria-brothers-family-clash-stabbing-news

देवरिया: सलेमपुर में सगे भाइयों के परिवारों में हिंसक झड़प, चाकू लगने से युवक गंभीर

fatehpur-temple-tomb-dispute-next-hearing-22-december

फतेहपुर मंदिर–मकबरा विवाद: अब 22 दिसंबर को होगी अहम सुनवाई, जानिए 18 साल पुराने विवाद की पूरी टाइमलाइन

dense-fog-road-accidents-up-dme-epe-multiple-vehicles-collide

यूपी में घना कोहरा बना आफत: डीएमई और EPE पर 37 से ज्यादा वाहन टकराए, हापुड़-गाजियाबाद हाईवे पर भीषण हादसे, 25 से अधिक घायल

Leave a Reply