Breaking News

Lucknow: किसान सम्मान दिवस पर CM योगी ने अन्नदाता किसानों को दिए उपहार, महिला कृषक सम्मानित

Published on: December 23, 2025
kisan-samman-diwas-cm-yogi-tribute-charan-singh-lucknow

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): लखनऊ में किसान सम्मान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के हितों के लिए आजीवन समर्पित रहे पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना’ के तहत अन्नदाता किसानों को ट्रैक्टरों की चाबियां सौंपते हुए उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रगतिशील महिला कृषकों एवं अन्य प्रतिभागियों को औद्यानिक फसलों और संरक्षित खेती को बढ़ावा देने के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

kisan-samman-diwas-cm-yogi-tribute-
 

कार्यक्रम के दौरान पराली प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कृषि अवसंरचना निधि के लाभार्थियों तथा कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने इन सभी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नवाचार और समर्पण से ही प्रदेश की कृषि व्यवस्था को नई मजबूती मिल रही है।

किसान सम्मान दिवस पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार अन्नदाता किसानों के कल्याण और उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक तकनीक से खेती को जोड़ने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है, ताकि किसान समृद्धि के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ सकें।

यूपी कैबिनेट का बड़ा फ़ैसला : पूर्वी यूपी को विकास की नई रफ्तार, सात जिलों को मिलाकर बनेगा काशी-विंध्य क्षेत्र


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Second Monday of Sawan

देवरिया: सावन के दूसरे सोमवार को नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर

Deoria POCSO Act cases

देवरिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मलसी चौराहे से बघौचघाट पुलिस ने दबोचा

SP-BSP regarding PDA

PDA को लेकर सपा-बसपा में जुबानी जंग तेज, आकाश आनंद बोले- ‘सपा का असली मतलब पब्लिक डराओ अभियान’

Pakistani flags in Kushinagar

कुशीनगर में पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

sanitation workers in Deoria

देवरिया में सफाई कर्मियों पर सख्ती: अब गूगल लाइव लोकेशन से होगी निगरानी, ड्यूटी से गायब मिले तो कार्रवाई

Leave a Reply

error: Content is protected !!