Breaking News

देवरिया में अवैध शराब तस्करी पर सवाल: पुलिस चौकी से कुछ कदमों की दूरी पर चल रहा कारोबार

Published on: November 6, 2025
questions-about-illegal-liquor-smuggling-in-deoria

जागृत भारत | देवरिया जिले में अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के दावे एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गए हैं। जिले के भटनी थाना क्षेत्र में खुलेआम शराब तस्करी का धंधा फल-फूल रहा है। ताजा मामला भटनी बाजार का है, जहां शराब से भरे बैग और बोरों को बिहार भेजा जा रहा था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, तस्कर इस काम में छोटे बच्चों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। मामला तब सामने आया जब भटनी बाजार के कुछ युवकों ने संदिग्ध हालात में शराब से भरे बैग ले जा रहे दो लोगों को पकड़ा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे बिहार में शराब सप्लाई करने जा रहे थे।

युवकों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि यह पूरा कारोबार भटनी पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित रेलवे कॉलोनी के पास हो रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि भटनी क्षेत्र में हर दिन इसी तरह की गतिविधियां होती हैं, लेकिन पुलिस अनजान बनी रहती है। घटना की सूचना देने के बावजूद भटनी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी है।

स्थानीय युवकों ने बताया कि जब उन्होंने पकड़े गए तस्करों और शराब के बैग के साथ पुलिस को जानकारी दी, तो न तो कोई टीम मौके पर आई और न ही कोई कार्रवाई की गई। आखिरकार, पुलिस की निष्क्रियता के चलते ग्रामीणों को पकड़े गए लोगों को छोड़ना पड़ा।

इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली और सिस्टम की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो बिहार चुनाव के दौरान अवैध शराब की सप्लाई रोकना मुश्किल होगा।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कुशीनगर पुलिस अलर्ट: सीमा पर सघन चेकिंग, शराब और तस्करी पर सख्ती


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!