Breaking News

अयोध्या राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश: परिसर में घुसा 55 वर्षीय व्यक्ति हिरासत में, कश्मीर का रहने वाला

Published on: January 11, 2026
ayodhya-ram-mandir-namaz-koshish-kashmir-vyakti-hirasat

जागृत भारत | (Ayodhya): अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था उस समय सतर्क हो गई, जब एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने नमाज पढ़ने का प्रयास किया। जैसे ही उसने कपड़ा बिछाकर नमाज की तैयारी शुरू की, वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। इसके बाद वह नारेबाजी करने लगा।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अबु अहद शेख बताया। वह जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले का रहने वाला है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ खुफिया एजेंसियां भी मौके पर पहुंच गईं। राम मंदिर परिसर में बने पुलिस कंट्रोल रूम में उससे लंबी पूछताछ की गई।

CCTV खंगाल रही एजेंसियां

अबु अहद शेख के बयानों की पुष्टि के लिए राम मंदिर पथ और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, वह बिहार के रास्ते पहले आगरा पहुंचा और फिर वहां से अयोध्या आया। इस बीच उसके बेटे ने दावा किया है कि उसके पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और इलाज चल रहा है।

शुरुआत में मंदिर परिसर से तीन लोगों को पकड़े जाने की सूचना सामने आई थी, लेकिन अयोध्या के SSP डॉ. गौरव ग्रोवर ने स्पष्ट किया कि हिरासत में केवल एक ही व्यक्ति है। उन्होंने बताया कि वह नमाज पढ़ने का प्रयास कर रहा था, तभी सुरक्षा गार्ड ने उसे रोक लिया। कश्मीर में उसके परिजनों से संपर्क कर लिया गया है।

गेट D1 से एंट्री, सीता रसोई के पास बैठा

पुलिस के मुताबिक, अबु अहद शेख राम मंदिर के गेट D1 से परिसर में दाखिल हुआ। इसके बाद वह सीता रसोई के पास पहुंचा, जो मुख्य मंदिर से करीब 200 मीटर दूर है। वहीं उसने कपड़ा बिछाकर नमाज पढ़ने की कोशिश की।

बताया गया कि मंदिर में प्रवेश के दौरान केवल सुरक्षा जांच होती है, आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र नहीं देखे जाते। इसी का फायदा उठाकर वह अंदर तक पहुंच गया।

पूछताछ में क्या बोला

पूछताछ में शेख ने बताया कि वह आगरा कैंट से ट्रेन पकड़कर शनिवार दोपहर अयोध्या पहुंचा था। उसने पहले भगवान राम के दर्शन किए। उसी दौरान नमाज का समय हो गया, तो एकांत देखकर नमाज पढ़ने लगा।

SSP डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि आरोपी के पास से आधार कार्ड बरामद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है और उसकी दी गई जानकारियों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है।

परिवार का दावा- मानसिक रूप से अस्वस्थ

शोपियां में रहने वाले शेख के बेटे इमरान ने कहा कि परिवार को उनके पिता के राम मंदिर जाने की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि उनके पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और दवाइयां लेते हैं। इमरान के मुताबिक, उनके पिता अक्सर घर से निकल जाते हैं और मस्जिदों में समय बिताते रहते हैं।

पड़ोसियों ने भी पुलिस को बताया कि शेख मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है।

राम मंदिर की सुरक्षा पर कड़ी नजर

22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से रोजाना करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु राम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर को लेकर कई बार आतंकी धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल मंदिर और श्रीराम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा SSF (स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) के जिम्मे है, जिसमें करीब 200 जवान तैनात हैं।

सरकार अब अयोध्या में NSG हब बनाने की तैयारी कर रही है। यहां विशेष हथियारों और एंटी-ड्रोन तकनीक से लैस NSG यूनिट तैनात होगी। मंदिर परिसर में करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से एक इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर भी बनाया जा रहा है, जहां पुलिस, CRPF, SSF और खुफिया एजेंसियां एक साथ काम करेंगी।

इस घटना के बाद एक बार फिर राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता पर जोर बढ़ गया है।

सैड सॉन्ग के साथ सुसाइड जैसा वीडियो पोस्ट करने से मचा हड़कंप, मेटा अलर्ट पर गोरखपुर पुलिस पहुंची युवती के घर तो बोली- सॉरी प्रैंक था


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Regarding the demand for exemption from TET

TET से छूट की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को सौंपा ज्ञापन

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raja Raghuvanshi Honeymoon Murder Case

राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस: गिरफ्तारी के लिखित कारण पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, मामला बड़ी बेंच को भेजने के संकेत

10 million new ration cards will be issued in Bihar.

बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध लक्ष्य

Leave a Reply

error: Content is protected !!